MP को नहीं बनने देंगे 'The Kerala Story', जानिए ऐसा क्यों बोले सीएम शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश में बीते दिनों एटीएस के हत्थे चढ़े आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर संदिग्धों के मामले पर सीएम शिवराज ने कहा है कि वे प्रदेश में किसी भी कीमत पर 'द केरल स्टोरी' बनने नहीं देंगे।

MP: मध्य प्रदेश शांति का टापू है और रहेगा। सीएम शिवराज ने कहा है कि किसी भी कीमत पर ' द केरल स्टोरी' नहीं बनने देंगे। उनके कहने का तात्पर्य है कि धर्मांतरण के बाद आतंक की ओर धकेलने का कुचक्र नहीं चलेगा।
Recommended Video
दरअसल बीते कुछ दिनों पहले इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के बाद एक्टिव हुई एटीएस और केन्द्रीय जांच एजेंसी की टीम ने एमपी में 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। भोपाल और छिंदवाड़ा में हुई कार्रवाई के दौरान आरोपियों के ठिकाने से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ था।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में इस तरह की किसी भी तरह की गतिविधि को संचालित होने नहीं दिया जाएगा। भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा है पहले भी कार्रवाई होती आई है। सिमी के नेटवर्क को ध्वस्त किया है।
चंबल के डकैत हो या फिर नक्सलियों का आतंक, सभी के खिलाफ कठोर कदम उठाये गए है। बीते एक साल में एक करोड़ से ज्यादा इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। चौहान बोले कि हाल में आतंकी संगठन HUT से वास्ता रखने वाले जो सदस्य पकड़े गए है, गहराई से जांच जारी है।
उनके बारे में पता चला है कि पकड़े गए सदस्य रायसेन के जंगल में ट्रेनिंग कैम्प लगाते थे। समाज में घुलने-मिलने के इरादे से कोई दर्जी, कोई कम्पयूटर की दुकान खोलकर रखा था। ऑटो ड्राइवर और दूसरी दुकान खोलकर रखा था। पूछताछ में आरोपियों से कई और खुलासे हो सकते है।
सीएम ने बताया कि इन लोगों के जरिये पहले धर्मांतरण करना फिर दूसरे की समाज की भोली भाली लड़की से शादी कर उसका भी धर्मांतरण कराकर आतंक के दलदल में धकेलने का काम था। लेकिन धर्म-परिवर्तन या ऐसी दूसरी आतंकी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गंभीर है।शासन प्रशासन हर मामले में सजग है।












Click it and Unblock the Notifications