MP Weather updates: चक्रवाती तूफान मिचोंग ने एमपी में खड़ी की मुश्किल, बारिश पहुंचा रही फसलों को नुकसान

MP Weather updates: चक्रवाती तूफान मिचोंग भले ही कमजोर पड़ गया, लेकिन उसके असर से मध्य प्रदेश के कई इलाकों में परेशानी खड़ी हो गई हैं। रूक-रूककर जारी बारिश ने जहां जन-जीवन प्रभावित किया, तो वहीं फसलों को नुकसान होने लगा हैं।

मालवा के साथ महाकौशल-बुंदेलखंड में भी बारिश जारी हैं। ठंड के मौसम में इस बारिश का प्रभाव दूसरे रूप में भी पड़ रहा हैं। पारा गिरने के साथ बारिश का पानी खेतों में जमा हो रहा है, जिससे किसानों को कई तरह की चिंता सताने लगी हैं।

जबलपुर के अलावा अनूपपुर जिले में भी 10 दिसंबर तक मौसम के ऐसा बने रहने का अनुमान है। शुक्रवार को जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मावठे की बारिश पहले ही हो चुकी है, इससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है। सब्जियों व नई बोवनी प्रभावित होगी। वहीं मां नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक में मौसम के बदलाव का असर रहा।

MP-Weather-updates-michaung-Cyclone-effect

तीन सिस्टम सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी तीन तरह के मौसम प्रणाली सक्रिय हैं। इनकी वजह से हवा का रुख बार-बार बदल रहा है और बादल छाने के साथ बारिश हो रही है। 15 दिसंबर के बाद प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीतलहर चलने की संभावना बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना है। इसके अलावा चक्रवाती तूफान मिचोंग आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद कुछ कमजोर हो गया, लेकिन इसके असर से हवा के साथ नमी आ रही है। जिसके कारण जबलपुर संभाग सहित पूर्वी मध्य प्रदेश में सात और आठ दिसंबर को कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। बारिश के कारण दिन में हल्की ठंड महसूस हो रहीं हैं।

फूल गोभी के लिए नुकसानदाय, झड़ने लगे अरहर के फूल
जानकारों के अनुसार बे मौसम बारिश का असर अभी से नजर आने लगा है। सब्जी का बाजार टूट रहा है और किसानों को वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। वहीं अभी भी धान की कटाई और गहाई का कार्य बांकी है। इसे लेकर किसान काफी चिंतित है। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना उन किसानों को हो रही है जिनकी धान की फसल अब तक व्यवस्थित नहीं हो पाई है। मौसम में बदलाव की वजह से हरी सब्जियों के पौधों को नुकसान हो रहा है। किसानों की माने तो कोहरे और बादलों की वजह से पौधे सूखने लगे हैं। फूल वाली जो सब्जियां हैं उनके फूल झड़ने लगे हैं। सबसे ज्यादा नुकसान गोभी को है। अरहर की फसल में फूल व फल लग रहे हैं। बादल व कोहरे की वजह से अरहर के फूल व फल झडने लगे हैं। इसके अलावा भाजियां समय से पहले तैयार हो गई है। इससे बाजार में अच्छे दाम भी नहीं मिल रहे हैं।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+