MP Weather Update: मध्य प्रदेश में पारे के तेवर पड़े नरम, आज इन 21 जिलों में बारिश के आसार
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में नौतपा के आठवें दिन पारे के तेवर अब कुछ नरम पड़े हैं। दिन में तेज गर्मी पड़ी, वहीं शाम होते-होते कुछ जिलों बारिश भी हुई। राजधानी भोपाल में पानी भी गिरा। शिवपुरी, खंडवा, सीहोर, रायसेन, ग्वालियर, मैहर और खजुराहो सहित कई जिलों में बारिश हुई।
शनिवार को निवाड़ी जिला प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। ग्वालियर में 45.6, सीधी में 45.6, खजुराहो में 45.4, रीवा में 45.02, शहडोल में 45.01, छतरपुर में 46.3, सिंगरौली में 46.2, सतना में 46.01 और नौगांव में 45 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

इन सभी जिलों में लू का असर भी दिखाई दिया। वहीं, टीकमगढ़ में 44.2, जबलपुर में 44, गुना में 44, मंडला में 43.8, उमरिया में 43.7, भोपाल में 42.5, दमोह में 45.5, कटनी में 44.3, शिवपुरी में 44.2, इंदौर में 40.6, उज्जैन में 40.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश के दो स्थानों को छोड़कर बाकी सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने रविवार को कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं कुछ जिलों में गर्म रात रहने की भी चेतावनी जारी की गई है। लू चलने वाले जिलों में ग्वालियर, छतरपुर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज में लू चलने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उमरिया, दमोह, गुना, अशोकनगर, टीकमगढ़
अनूपपुर, शहडोल, पन्ना, सीधी जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। टीकमगढ़, सीधी, उमरिया, दमोह, में गर्म रात रहने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार शिवपुरी, दतिया, डिंडोरी, सागर, मुरैना, छतरपुर, ग्वालियर, निवाड़ी जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा जबलपुर, मंडला, बालाघाट, गुना, अशोकनगर, टीकमगढ़, सतना, मैहर, विदिशा, रायसेन, श्योपुर कला, कटनी, जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications