MP Weather: कड़ाके की ठंड ने मारी एंट्री, अब बारिश भी छुड़ाएगी कंपकंपी, इन इलाकों का तापमान 10 डिग्री से नीचे

MP Weather Update: प्रदेशभर में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से पहुंच चुका है। आज रविवार को मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार-शनिवार की रात को प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान पचमढ़ी और उमरिया रहे सबसे कम तापमान उमरिया में 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अगले सप्ताह से नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे मौसम में फिर परिवर्तन देखने को मिलेगा। जिससे प्रदेश के कई जिलो बारिश होने की संभावना है।

MP Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। लेकिन इसका कोई विशेष असर मध्य प्रदेश में नहीं पड़ रहा है। हवा का रुख भी उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। ऐसे में लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। वहीं नमी आने से जबलपुर सहित अधिकांश जगह हल्के बादल छाए हुए हैं। आगामी एक-दो दिनों में बादल हटते ही तापमान में गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।

मध्य प्रदेश के प्रमुख स्थान का न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो उमरिया में 7.2 मलाजखंड में 8.7 टीकमगढ़ में पर सीधी में 9.6 सतना में 9.6 रीवा में 7.69 गांव में भोपाल में 11.2 दतिया में 9 ग्वालियर में 9.01 इंदौर में 15.5 पचमढ़ी में 7.4 राजगढ़ में 9. मंडल में 8.7 जबलपुर में 9 छिंदवाड़ा में 9.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है. अधिकतम तापमान की बात की जाए तो भोपाल में 27.2 ग्वालियर में 25.3 इंदौर में 25.6 जबलपुर में 24.2 मंडल में 26.6 नरसिंहपुर में 22 मलाजखंड में 21.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग की माने 20 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक प्रदेश में देश ठंड बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही कई जिलों में धुंध पड़ने की संभावना है। वहीं उत्तर भारत की तरफ से आ रही हवा की रफ्तार 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। 16 दिसंबर को फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ आने के संकेत मिल रहे है। यदि सक्रिय हुआ तो तापमान के साथ मौसम में फिर बादल देखने के साथ बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+