MP Weather: बुरहानपुर से हुई मानसून की एंट्री, अगले 24 घंटे में होगी झमाझम बारिश
MP Weather: लंबे वक्त के इंतजार के बाद आखिरकार वह वक्त आ ही गया, जब मध्य प्रदेश में मानसून ने अपनी एंट्री कर ली है। मध्य प्रदेश में मानसून ने बुरहानपुर के रास्ते अपनी एंट्री की है, जहां शनिवार की देर रात बुरहानपुर में जोरदार बारिश होगी। वहीं अब मानसून आगे बढ़ेगा, जहां खरगोन, खंडवा, इंदौर और धार जिले में झमाझम बारिश का सिलसिला देखने मिलेगा।
मौसम वैज्ञानिकों के माने तो मध्य प्रदेश में बुरहानपुर से मानसून एंट्री की है, जहां मानसून बुरहानपुर से आगे बढ़ चुका है। वहीं अब अगले 24 घंटे में इंदौर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी समय अलग-अलग जिलों में जोरदार बारिश का सिलसिला देखने मिलेगा।

मध्य प्रदेश में दूसरी तरफ से जल्द मानसून की एंट्री होने वाली है, जहां छिंदवाड़ा के रास्ते मानसून मध्य प्रदेश में एंट्री करेगा। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री लगभग 18 जून के आसपास होगी, जहां 20 जून के आसपास मानसून राजधानी भोपाल पहुंचेगा, तो वहीं 22 जून को इंदौर में मानसून की एंट्री होगी।
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री को लेकर तारीख तय कर दी गई है, जहां अब जल्द ही मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री होगी। उधर, मानसून की एंट्री से पहले प्री मानसून एक्टिविटी भी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखी जाएगी, जहां प्री मानसून एक्टिविटी के चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
मध्य प्रदेश में इन दोनों तपती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, लेकिन अब जल्द ही मध्य प्रदेश के लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसके पीछे का कारण लगातार तेजी से मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहे मानसून को माना जा रहा है। मानसून ने फिलहाल केरल में एंट्री कर ली है, जहां अब केरल से मानसून आगे बढ़ चुका है।
ये भी पढ़े- MP Weather: मानसून ने बदला रास्ता, अब झमाझम बारिश के लिए करना होगा इतने दिन इंतजार












Click it and Unblock the Notifications