MP Weather: मानसून ने बदला रास्ता, अब झमाझम बारिश के लिए करना होगा इतने दिन इंतजार
मध्य प्रदेश में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां मध्य प्रदेश आ रहे मानसून ने रास्ता बदल लिया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अब तक महाराष्ट्र के रास्ते मध्य प्रदेश में मानसून के दस्तक होने की संभावना जताई जा रही थी, जहां अब छत्तीसगढ़ के रास्ते मानसून मध्य प्रदेश में एंट्री करेगा। इसी के साथ-साथ अगले 3 दिन बादझमाझम बारिश प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखने मिलेगी।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अरब सागर की ओर से आ रहे मानसून की रफ्तार धीमी हुई है, जिसके बाद अब बंगाल की खाड़ी से आ रहे मानसून ने अपनी रफ्तार बढ़ा ली है। जहां अब बंगाल की खाड़ी से आ रहे मानसून की जल्द मध्य प्रदेश में दस्तक होने वाली है, जिसके चलते मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश का सिलसिला देखने मिलेगा।

मध्य प्रदेश में अब जल्द मानसून की एंट्री होने जा रही है, जहां मध्य प्रदेश में मानसून से पहले प्री मानसून एक्टिविटी का सिलसिला देखने मिल रहा है। प्री मानसून एक्टिविटी के चलते इंदौर भोपाल समेत अलग-अलग जिलों में लगातार बारिश हो रही है, तो वहीं बारिश के साथ-साथ आंधी और तूफान का सिलसिला भी जारी है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी 18 जून को मानसून मध्य प्रदेश में अपने दस्तक देगा, जहां मानसून की दस्तक होते ही लगातार मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला देखने मिलेगा। मध्य प्रदेश में सामान्य तौर पर 15 जून के आसपास मानसून के एंट्री मानी जाती है, जहां अब 1 से 2 दिन बाद यानी 18 जून के आसपास मध्य प्रदेश में मानसून दस्तक देगा।
मध्य प्रदेश में जल्द मानसून की एंट्री होने वाली है, जहां छिंदवाड़ा के रास्ते मानसून मध्य प्रदेश में एंट्री करेगा। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री लगभग 15 जून के आसपास होगी, जहां 20 जून के आसपास मानसून राजधानी भोपाल पहुंचेगा, तो वहीं 22 जून को इंदौर में मानसून की एंट्री होगी।
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री को लेकर तारीख तय कर दी गई है, जहां अब जल्द ही मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री होगी। उधर, मानसून की एंट्री से पहले प्री मानसून एक्टिविटी भी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखी जाएगी, जहां प्री मानसून एक्टिविटी के चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
ये भी पढ़े- MP Weather: मानसून एंट्री की नई तारीख सामने आई, अब इस दिन से झमाझम बरसेंगे बदरा












Click it and Unblock the Notifications