MP Weather Update: मानसून की विदाई से पहले मध्य प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल, 28 सितंबर से राहत की उम्मीद
MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 11 जिलों में रेड, 6 में ऑरेंज और 12 में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
भारी बारिश के साथ ही तेज आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका है। रेड अलर्ट में झाबुआ, धार, अलीराजपुर समेत अन्य जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने 28 सितंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वनुमान जताया हैं।

वहीं यलो अलर्ट को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। पहला भारी बारिश जिसमें 12 जिले सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, बालाघाट, खंडवा, बड़वानी, झाबुआ हैं। वहीं दूसरी कैटेगरी में 4 जिले हैं।
आज यहां होगी जमकर बारिश
मध्य प्रदेश में मानसून ने अपना असर बढ़ा दिया है, जिसके चलते मौसम विभाग ने विभिन्न जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
रेड अलर्ट में 11 जिले अलीराजपुर,पश्चिम बड़वानी, दक्षिण पश्चिम खरगोन, दक्षिण पश्चिम उज्जैन, दक्षिण बैतूल, उत्तर पश्चिम बुरहानपुर, दक्षिण झाबुआ, पश्चिम धार, पूर्व पांढुर्ना, दक्षिण मध्य सिवनी और पश्चिम बालाघाट शामिल हैं।
जबकि ऑरेंज अलर्ट में 6 जिले बैतूल,सिवनी, पांढुर्ना, खरगोन, अलीराजपुर, धार शामिल हैं। वहीं येलो अलर्ट को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। पहला भारी वर्षा जिसमें 12 जिले सीहोर, उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, बालाघाट, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, झाबुआ, इंदौर, रतलाम हैं। दूसरी श्रेणी में 4 जिले हैं, जहां तेज तूफान की आशंका है, इनमें डिंडोरी, नरसिंहपुर, अनूपपुर और मंडला शामिल हैं।
तीसरी श्रेणी में 15 जिले हैं जिनमें शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, उमरिया, कटनी, जबलपुर और सागर शामिल हैं।
बता दें कि मध्य प्रदेश में इस साल सामान्य से ज़्यादा बारिश हुई है। राज्य के 282 बांधों में से 199 बांध 90 प्रतिशत से ज़्यादा पानी से भर गए थे। लगातार बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ आ गई थी, जिसके चलते प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया था और बांधों से पानी छोड़ा गया था।












Click it and Unblock the Notifications