MP Weather: मानसून की विदाई का वक्त आया, लेकिन इन जिलों में बारिश होगी झमाझम
MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई अलग-अलग तय मानी जा रही है, जहां मानसून विदाई से पहले एक बार फिर दम दिखा सकता है। 30 सितंबर को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है, तो वहीं 1 अक्टूबर से मौसम साफ रहने की संभावना भी मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई जा रही है।
30 सितंबर को प्रदेश के जिन हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, उनमें प्रमुख तौर पर ग्वालियर और चंबल अंचल शामिल है। इसी के साथ प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 1 अक्टूबर के बाद मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है, जहां 1 अक्टूबर से इस तरह का मौसम 5 अक्टूबर तक बना रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में विदाई के वक्त मानसून जमकर बरस रहा है। यही कारण है कि, मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में जहां भारी बारिश हो रही है, तो वहीं कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि, 30 सितंबर तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है, जहां 1 अक्टूबर के बाद मानसून की एक्टिविटी कमजोर पड़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चलते मानसून की गतिविधियां लगातार जारी है, जहां आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून अपना दम दिखा रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं एक बार फिर मौसम विभाग की ओर से भोपाल सागर समेट अलग-अलग संभागों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जहां ने संभागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इधर, इंदौर उज्जैन समेत अलग-अलग संभागों में बूंदाबांदी के साथ-साथ हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसी के मद्दे नजर मौसम विभाग की ओर से हल्की और रिमझिम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं आधे मध्य प्रदेश में जहां झमाझम बारिश का सिलसिला दिखाई दे रहा है, तो वहीं आधे हिस्से में मानसून रिमझिम बारिश करवा रहा है।
ये भी पढ़े- Indore Weather: विदाई से पहले जमकर बरसे बदरा, आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज












Click it and Unblock the Notifications