Aaj ka Mausam: विंध्य क्षेत्र के आसमान में धुंध, जबलपुर में छाए रहेंगे बादल, MP के इन जिलों में आज भी बारिश
MP weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। ठंड के आखिरी दौर में बारिश ओलों के नजारे देखने को मिल रहे हैं।शीतलहर से ठिठुरन फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को भी कुछ ऐसी ही स्थिति रहेगी।
जानकारी मुताबिक रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, ओरछा, टीकमगढ़, खजुराहो, पन्ना और शिवपुरी में बारिश का दौर अभी तक नहीं थमा हैं। इन जिलों में आज भी बारिश के साथ बिजली गिरने का अनुमान है।ग्वालियर, गुना, अशोकनगर और दतिया में हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर और सतना में ओलावृष्टि और मध्यम गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही चित्रकूट, सीधी, गुना, नीमच, मंदसौर, आगर, राजगढ़ में गरज के साथ हल्की आंधी जारी रहेगी। बांधवगढ़, उमरिया, शहडोल, सिंगरौली, मंडला और सिवनी के उत्तरी भाग में आधी रात में मौसम बिगड़ने की संभावना है। भोपाल, उज्जैन, इंदौर संभाग में मौसम में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। दिन में धूप निकलेगी। हालांकि, यहां शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।
जानकारी अनुसार गुजरात की ओर से आए चक्रवात की वजह से मौसम में इतने बदलाव देखे जा रहे हैं। आने वाले 24 से 48 घंटों में मौसम में परिवर्तन होने की संभावना हैं। प्रदेश के कई जिलों में लगातार 3 से 4 दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। जिसकी वजह से मौसम में ठंडक बनी हुई है। बालाघाट, शहडोल, सिंगरौली, ओरछा, जबलपुर समेत कई जगहों पर ओलावृष्टि हो रही है।
यहां अगले 24 घंटे में मौसम सुधरने का अनुमान है। वहीं, दूसरी तरफ राजधानी भोपाल में धूप निकल रही है। भोपाल में मंगलवार को कड़क धूप निकलने के साथ मौसम भी साफ दिखा। आने वाले 24 घंटे में भी यहां के मौसम में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा।
मध्य प्रदेश के बिगड़ते मौसम की वजह से प्रदेश के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। छतरपुर, रीवा, टीकमगढ़ और सीधी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं,सिंगरौली, मऊगंज, पन्ना और सतना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।इन इलाकों में तेज हवा के साथ बिजली गिरने और बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications