MP Weather: मध्य प्रदेश में कहीं सताएगी गर्मी तो कहीं होगी बारिश, दतिया में 47 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार को दतिया प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया। ये इस सीजन का सबसे अधिकतम तापमान है।
एमपी में कई जगहों पर लोग भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल नजर आए, तो वहीं कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज श्योपुरकलां, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर और दमोह जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है।
शनिवार को दतिया में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। दतिया का अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। छतरपुर के खजुराहो और नौगांव में पारा 44 डिग्री के पार रहा। वहीं ग्वालियर में टेंपरेचर 45 डिग्री सेल्सियस रहा। शाजापुर, रतलाम और गुना में 43 डिग्री से अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया।
भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में भी 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहा और भीषण गर्मी का असर देखा गया। इन जिलों में लोग गर्मी और लू से बेहाल नजर आए।
इन जिलों में बारिश की चेतावनी
शनिवार शाम को प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहे और मौसम ठंडा रहा। विदिशा और सागर में बारिश देखने को मिली, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, रविवार को बैतूल छिंदवाड़ा, मंदसौर, रतलाम और जिले में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications