MP Weather Update: अप्रैल में बिगड़ा प्रदेश का मौसम, 10 जिलों में बारिश, आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मप्र के मुरैना, भिंड, ग्वालियर, सागर, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, अशोकनगर, गुना, विदिशा सहित अन्य जिलों में बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश

मौसम विभाग द्वारा रविवार को दिए गए मौसम की संभावना में सुबह के समय मोरने, भिंड, ग्वालियर, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा और सागर के उत्तरी हिस्सों में हल्की गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। बुरहानपुर, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, पेंच, बालाघाट, मंडला.कान्हा, अनूपपुर और डिंडोरी तक तड़के सुबह तक बिजली गिरने के साथ हल्की आंधी चलने की संभावना है।
Recommended Video

बीते 10 महीने से हर मौसम में हर महीने गिर रही बारिश
मध्य प्रदेश में बीते जुलाई 2022 से लेकर मौसम रिकाॅर्ड तोड़ने पर आमादा है। बीते 10 महीने से ऐसा कोई महीना नहीं बीता जब मध्य प्रदेश में बारिश न हुई है। बारिश का दौर बीता, कड़ाके की ठंड के सीजन में भी बारिश ने जब-तब प्रदेश के कई हिस्सों को तरबतर करने में कसर नहीं छोड़ी है। अब अप्रैल महीने की भीषण गर्मी के दौरान भी रह-रहकर मौसम का मिजाज हर दूसरे हफ्ते में बिगड़ा नजर आ रहा है। आगामी 27-28 अप्रैल तक अलग-अलग हिस्सों में ऐसा ही हाल रहने की संभावना जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications