MP weather: मध्य प्रदेश में गुलाबी ठंड की आहट, इन जिलों में बारिश की भी संभावना, जानिए IMD का अर्लट
MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं बूंदाबांदी हो रही है तो कहीं बादल छाए हुए हैं। हालांकि बुधवार को कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई, लेकिन गुरुवार को बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 20 अक्टूबर तक ऐसा ही चलेगा। इसके बाद से प्रदेश में ठंड बढ़ने लगेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक्टिव सरकुलेशन सिस्टम अब समाप्ति की ओर बढ़ चला है। इसके साथ ही अगले एक-दो दिनों में मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 20 अक्टूबर के बाद हल्की ठंड की शुरूआत हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में अवदाब एवं हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने और अवदाब के क्षेत्र के तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तट के मध्य में टकराने की उम्मीद है। इस कारण जबलपुर, इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। शेष क्षेत्रों में आंशिक बादल बने रह सकते हैं।
यहां हो सकती है बारिश
मौसम विभाग अनुसार गुरुवार को बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, अनूपपुर, शहडोल, भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा और हरदा जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
यहां बिगड़ा रहेगा मौसम
इसके साथ ही राज्य के कई इलाकों में जैसे डिंडोरी में कहीं-कहीं वज्रपात झंझावात होने की चेतावनी जारी है। पिछले दिन छिंदवाड़ा, बैतुल और बुरहानपुर में भी बारिश दर्ज की गई है। मानसून की विदाई के साथ तीन सिस्टमों की एक्टिविटी ने मौसम में बदलाव जारी रखे हैं।












Click it and Unblock the Notifications