MP News: अभी और बढ़ेगी ठंड, इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित, कब तक बंद रहेंगे, जानिए
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शीत लहर की वजह से सर्दी बढ़ने और बारिश की संभावना को ध्यान में रखकर जिले में केजी-नर्सरी से लेकर आठवी कक्षा तक के स्कूली बच्चों के लिए 16 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी के बच्चों के लिये भी इस दिन छुट्टी रहेगी।
बच्चों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार एवं सहायक संचालक महिला बाल विकास राहुल पाठक द्वारा अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया आदेश स्कूल शिक्षा विभाग, आईसीएससी व सीबीएसई के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। आदेश में यह भी उल्लेख है कि परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत चलती रहेंगी। इसी तरह सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में भी 16 जनवरी को बच्चों के लिए अवकाश रखा गया है।
सहायक संचालक महिला बाल विकास राहुल पाठक ने बताया कि, आंगनबाड़ी केन्द्रों में केवल बच्चों के लिए छुट्टी रहेगी। केवल पोषण आहार के लिये प्रात: 11.30 बजे बच्चे आंगनबाड़ी केन्द्र आ सकेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका आंगनवाड़ी की अन्य गतिविधियां यथावत संचालित करेंगीं। विभागीय परियोजना अधिकारी व समस्त पर्यवेक्षकों से इन निर्देशों का पालन कराने के लिए कहा गया है।
नीमच में 2 दिन रहेगा अवकाश
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा नीमच जिले में शीत लहर एवं तापमान में अत्यधिक गिरावट को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की स्वास्थ्य, सुरक्षा के उद्देश्य से नीमच जिले में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की सभी शासकीय, अशासकीय शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों के लिए 16 एवं 17 जनवरी 2025 को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। उक्त आदेश जिले की सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई एवं समस्त बोर्ड से संबंद्ध शैक्षणिक संस्थाओं पर प्रभावशील रहेगा।
ये भी पढ़े- MP Weather: इन जिलों में बे-मौसम बारिश से बढ़ेगी ठंड, अलर्ट जारी












Click it and Unblock the Notifications