MP Weather: सर्द हवाओं का कहर, इन जिलोंं में दिखेगा असर

MP Weather: मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप दिखाई देने लगा है, जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में लगातार सर्द हवाओं का कहर बढ़ता चला जा रहा है। मध्य प्रदेश के लगभग 8 से ज्यादा शहर शीत लहर की चपेट में नजर आ रहे हैं। सर्द हवाओं के बढ़ते कहर के बाद अब स्कूलों के टाइमिंग बदल दिए गए हैं।

Recommended Video

    मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप दिखाई देने लगा है

    मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले 4 से 5 दिनों तक इसी तरह का मौसम मध्य प्रदेश में बना रहेगा, जहां मध्य प्रदेश के लगभग 8 से ज्यादा जिलों में शीत लहर असर दिखाएगी। वहीं लगातार बढ़ते शीत लहर के प्रकोप के चलती, अलग-अलग जिलों में सर्द हवाओं का कहर देखने मिलेगा।

    Indore

    मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं का सितम देखने मिल रहा है, जहां मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार सर्द हवा रफ्तार पकड़ रही है। सर्द हवाओं की रफ्तार कुछ इस कदर बढ़ रही है कि, लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

    इंदौर के लिए सोमवार की रात बेहद सर्द रही, जहां तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। न्यूनतम तापमान में लगातार हो रही गिरावट के बाद अब ठिठुरन महसूस की जा रही है, जहां लगातार बढ़ती ठिठुरन अब लोगों को परेशान कर रही है।

    प्रदेश में सर्द हवाओं का कहर लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां लगातार बढ़ते सर्द हवा के कहर के चलते अब ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, दमोह, गुना, निवाड़ी, अशोकनगर और सागर जिलों में ठंड का कहर बरपा है, जहां इन सभी शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।

    मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश के अधिकतर हिस्से में कोहरा नजर आ रहा था, तो वहीं सुबह से कोहरे की चादर में कई शहर लिपटे हुए नजर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, शाजापुर, धार, देवास, इंदौर, बड़वानी खरगोन और खंडवा जिले में कोहरा छाया हुआ है, तो वहीं आने वाले चार दिनों में इन शहरों में मावठा पड़ने के आसार भी जताई जा रहे हैं।

    सर्द हवाओं ने पकड़ी रफ्तार

    सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है। मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे संभागों में सर्द हवा धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह से सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई है।

    ये भी पढ़े- Indore Weather: बर्फीली हवाओं से ठिठुरा इंदौर, ठंड बरपाएगी कहर, कैसा रहेगा मौसम, जानिए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+