MP Weather: आसमानी आफत का रेड अलर्ट, इन जिलों में मानसून दिखाएगा दम
MP Weather: मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बाद फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश से लोगों को रहता है। वहीं अब आने वाले 24 घंटे में मौसम वैज्ञानिकों की ओर से अलग-अलग जिलों के लिए भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है, जहां मौसम वैज्ञानिकों के माने तो अगले 24 घंटे में कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए आने वाले 24 घंटे बेहद भारी हो सकते हैं, जहां मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, जबलपुर, कटनी, सीहोर, मंडल, सतना, विदिशा, ग्वालियर, अलीराजपुर, झाबुआ और बड़वानी जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश में मानसून के चलते भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, जहां अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं मालवा- निमाड़ अंचल में भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां अंचल के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश जारी है। वहीं भारी बारिश के बाद अब मौसम खुशनुमा हो चुका है।
Recommended Video
इंदौर में शनिवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा, जहां रिमझिम बारिश ने पूरे शहर को भिगोया। वहीं रिमझिम बारिश होने के चलते शहर का मौसम सुहाना हो गया, जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के माने तो आने वाले 48 घंटे तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जहां हल्की से भारी बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश की मालवा अंचल में हल्की बारिश हो जाने के बाद अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली तो वहीं पहली बारिश ने मौसम में हल्की सी ठंडक खोल दी है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की ओर से आगे भी इसी तरह मौसम का मिजाज बदला बदला रहने की संभावना जताई जा रही है।
मध्य प्रदेश समेत आसपास के राज्यों में मानसून के चलते बारिश का दौर देखने मिल रहा है, जहां मालवा- निमाड़ अंचल में भी बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं बारिश हो जाने के चलते अब मौसम में ठंडक खुल गई है, जिसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। आने वाले एक-दो दिनों पर इसी तरह का मौसम में मालवा-निमाड़ अंचल में बने रहने की संभावना है।
ये भी पढ़े- MP Weather: मानसून की बिगड़ी चाल, अगले 24 घंटे में इन जिलों के हाल होंगे बेहाल












Click it and Unblock the Notifications