MP Weather: मानसून ने किया तरबतर, बादलों ने पकड़ी रफ्तार, बारिश होगी लगातार
MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव हो चुका है, जहां मानसून की एक्टिविटी का असर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में नजर आ रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा सतना समेत अलग-अलग अंचलों में मानसून अपना दम दिखा रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले 24 घंटे में बारिश का सिलसिला लगातार बढ़ेगा, जहां 23 और 24 अगस्त को पूरे मध्य प्रदेश में मानसून का मजबूत सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते पूरे मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश देखने मिल सकती है। वहीं बारिश का यह सिलसिला 25 अगस्त तक ऐसे ही जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी है, जहां मानसून की एक्टिविटी के चलते मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। इंदौर, भोपाल समेत अलग-अलग जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला देखने मिला, तो वहीं अब आने वाले दिनों में मौसम वैज्ञानिक प्रदेश के कुछ और जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जाता रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो लो प्रेशर सिस्टम और नमी के चलते मध्य प्रदेश में अगले 2 दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा, जहां बुधवार से सिस्टम एक्टिव होगा, जो अलग-अलग जिलों में बारिश करवाएगा। इंदौर और भोपाल समेत अलग-अलग जिलों में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा, जहां आगामी 20 अगस्त से एक मजबूत सिस्टम मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश करवाएगा। 20 अगस्त से बनने वाला मानसून का यह मजबूत सिस्टम 22 अगस्त तक एक्टिव रहेगा, जहां इस बीच मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश का दौर देखने मिलेगा।
20 अगस्त से एक्टिव होने जा रहे है सिस्टम का असर 22 अगस्त और 24 अगस्त तक रहने की संभावना है, जहां इसके बाद एक बार फिर जब सिस्टम का असर कम होगा तो बारिश का सिलसिला थमता हुआ दिखाई देगा।
ये भी पढ़े- MP Weather: झमाझम बारिश का शुरू होगा दौर, इन दिन से मानसून दिखाएगा असर












Click it and Unblock the Notifications