MP Weather: नवरात्रि तक ऐसे ही बरसेंगे बदरा, इन जिलों में होगी आफत की बारिश
MP Weather: मध्य प्रदेश में विदाई के वक्त मानसून जमकर बरस रहा है। यही कारण है कि, मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में जहां भारी बारिश हो रही है, तो वहीं कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि, 30 सितंबर तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है, जहां 1 अक्टूबर के बाद मानसून की एक्टिविटी कमजोर पड़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चलते मानसून की गतिविधियां लगातार जारी है, जहां आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून अपना दम दिखा रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं एक बार फिर मौसम विभाग की ओर से भोपाल सागर समेट अलग-अलग संभागों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जहां ने संभागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इधर, इंदौर उज्जैन समेत अलग-अलग संभागों में बूंदाबांदी के साथ-साथ हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसी के मद्दे नजर मौसम विभाग की ओर से हल्की और रिमझिम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं आधे मध्य प्रदेश में जहां झमाझम बारिश का सिलसिला दिखाई दे रहा है, तो वहीं आधे हिस्से में मानसून रिमझिम बारिश करवा रहा है।
मध्य प्रदेश में मानसून अंतिम दौर में दम दिखाता नजर आ रहा है, जहां मानसून के विदाई की तारीख अब तय हो चुकी है। संभवत: बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम 25 सितंबर से मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश करवा रहा है। वहीं इसी के साथ मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई तय मानी जा सकती है।
बंगाल की खाड़ी में बना मानसून का यह सिस्टम राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बारिश करवा सकता है, जहां इसी के चलते मध्य प्रदेश के गुना, सीधी, सिंगरौली, मंडला, शहडोल, ग्वालियर, शिवपुरी और शाजापुर जिले में बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश में मानसून दम दिख रहा है, जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। ग्वालियर और चंबल अंचल में जहां बारिश हो रही है, तो वहीं मालवा-निमाड़ अंचल सूखे नजर आ रहे हैं। इधर, मौसम वैज्ञानिकों ने एक बार फिर ग्वालियर-चंबल अंचल में भारी बारिश की संभावना जाहिर की है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो ग्वालियर चंबल और जबलपुर संभाग समेत 15 जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जहां इसी के चलते भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जिन 15 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, उनमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना, सतना, रीवा, विदिशा, जबलपुर भोपाल है।
ये भी पढ़े- MP Weather: विदाई से पहले मानसून दिखाएगा दम, इन जिलों में बारिश होगी झमाझम












Click it and Unblock the Notifications