MP में रुलाएगी सर्दी... मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे को लेकर जारी किया ये बड़ा अलर्ट, भोपाल इंदौर का अपडेट
MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में सर्दी बढ़ने वाली है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी से भी ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई शहरों में कोहरे की चेतावनी जारी की है।
प्रदेश के कई जिलों में सर्द हवाएं चलना शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भोपाल इंदौर समेत पांच शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया।

मौसम विभाग अनुसार बुधवार से तापमान में और गिरावट आने के आसार नजर आ रहे हैं। सर्द हवाओं के चलने से मध्य प्रदेश में सिहरन हो सकती है।
प्रमुख स्थानों के न्यूनतम तापमान को देखा जाये तो मैदानी क्षेत्र के जिलों में मंडला सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। नौगांव 9.3, भोपाल में 9.8, राजगढ़ में 9.6 और उमरिया में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
बुधवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने सुझाव दिया है कि कुछ स्थानों में कोहरा पड़ सकता है,
प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो सोमवार को इंदौर और भोपाल में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। यहां तापमान सबसे कम 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा जबलपुर में 27.8 डिग्री, ग्वालियर में 28.4 डिग्री और उज्जैन में 28.8 डिग्री दर्ज हुआ।












Click it and Unblock the Notifications