MP में मावठे की बारिश, कब तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए
MP Weather: मध्य प्रदेश में मावठे की बारिश शुरू हो चुकी है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से अब आम जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच और झाबुआ जिले में लगातार हुई बारिश के बाद अब तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो वेदर डिस्टरबेंस के कारण बनी स्थिति के चलते मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश देखी जा रही है, जहां आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम का मिजाज बना रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन समेत अलग-अलग संभागों में बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है, जहां कुछ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना भी मौसम वैज्ञानिक जता रहे हैं।

मध्य प्रदेश का मौसम अब वेदर डिस्टरबेंस के कारण बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बादल छाए हुए हैं, तो वहीं कुछ जिलों से बे-मौसम बारिश की खबर सामने आ रही है। मौसम का लगातार बिगड़ा मिजाज मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ाएगा।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले लगभग 3 से 4 दिन इसी तरह का मौसम मध्य प्रदेश में बना रहेगा, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखने मिलेगा। लगातार मध्य प्रदेश का बिगड़ा हुआ मौसम अब आम जनजीवन को प्रभावित करता नजर आ रहा है।
मंदसौर में बारिश का सिलसिला
मध्य प्रदेश के मंदसौर में उसे वक्त हाहाकार मच गया जब बे-मौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों के लहसुन भीग गए।किसान अपने लहसुन लेकर मंडी पहुंचे थे, तभी अचानक बारिश और ओलावृष्टि हो गई, जिसके चलते किसानों के लहसुन बहने लगे।
बारिश और ओलावृष्टि से परेशान किसानों ने जैसे-तैसे अपने लहसुन को संभाला तो वहीं लगातार बारिश और ओलावृष्टि से लहसुन के खराब होने की जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, किसान अपनी लहसुन को जैसे-तैसे बारिश और ओलावृष्टि से बचाता नजर आ रहा है।
ये भी पढ़े- MP Weather: इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, सर्द हवाओं के साथ होगी झमाझम बरसात












Click it and Unblock the Notifications