MP Weather: मौसम ने फिर ली करवट, बादलों का डेरा, एमपी के कई जिलों में बारिश
MP Weather: प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के कारण ठिठुरन बढ गई है। इसी वजह से पारा भी लुढका है। ठिठुरन की वजह से लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं वर्षा के बाद कोहरा भी छाया। इस वक्त समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। पश्चिम उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है।
अभी नमी 90 प्रतिशत तक आ रही है। वातावरण में नमी अधिक होने से कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छा रहा है। इसलिए हो रही वर्षा मौसम विभाग के विज्ञानी के अनुसार एक ट्रफ लाइन जो सेंट्रल उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश तक है। जिसके चलते पूर्व और पश्चिम मध्यप्रदेश के भागों में वर्षा देखने को मिल रही है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आगे दो से तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। इसके साथ ही एक सिस्टम अरेबियन सागर पर है जिसके आगे बढ़ने की संभावना है। इसके कारण भी एमपी में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेशभर में गुरुवार को भी दिनभर ठिठुरन रही। जिलों में हुई बूंदाबांदी से सर्दी बढ़ गई। प्रदेश में सबसे ठंडा ग्वालियर रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया।
भोपाल में 23.9 डिग्री, इंदौर में 25.2 डिग्री, जबलपुर में 27.4 डिग्री और उज्जैन में 22 डिग्री तापमान रहा। खरगोन, खंडवा, जबलपुर के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरा प्रदेश कोहरे की चपेट में है। मौसम केंद्र से मिली मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 8.30 से बुधवार सुबह 8.30 तक सबसे अधिक वर्षा इंदौर में 3.2 मिलीमीटर , खंडवा 1 मिलीमीटर , उज्जैन में 1 मिलीमीटर और नौगांव में 0.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं बुधवार को शाम 5.30 बजे तक भोपाल में 1 मिलीमीटर और नौगांव में 2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। पूर्व कृषि संचालक विशेषज्ञ डा.जीएस कौशल ने बताया कि वर्षा से थोड़ा फायदा तो हुआ है, लेकिन लगातार बादल होने के कारण चना में इल्ली लग सकती है।
-
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या है IMD का ताजा अपडेट? -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
MP Ladli Behna Yojana के 35वीं किस्त का पैसा आपके खाते में कब आएगा? क्या इस बार बढ़ेगी राशि? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज












Click it and Unblock the Notifications