MP News: भारी बारिश का अलर्ट, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल में 'हैवी रेन', 36 जिलों में आंधी-बारिश
MP News: MP weather:
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है। तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने जैसी घटनाएं होने की पूरी आशंका है। जिन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है, उनमें शामिल हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 मई को खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, और बैतूल में अगले 24 घंटों में 2.5 से 4.5 इंच तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, और जबलपुर संभागों सहित 36 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी है, जहां 60 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मौसम का कारण, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ
IMD के अनुसार, मध्यप्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ सक्रिय हैं, जोशनी और बादल ला रहे हैं। सीनियर मौसम वैज्ञानी डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, "एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्से में और दूसरा छत्तीगढ़ की ओर सक्रिय है। एक ट्रफ मध्यप्रदेश से होकर छत्तीगढ़ तक जा रही है। इन सिस्टम्स के कारण आंधी-बारिश का दौर 31 मई तक जारी रहेगा।"
- दक्षिणी जिले (खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैटूल) में भारी बारिश।
- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों में मध्यम बारिश और आंधी।
- दिन में तापमान 38-43 डिग्री, लेकिन रात में सामान्य।
MP weather: अलवर जाले
- ऑरेंज: खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल (भारी बारिश, 64.5-115.5 मिमी)।
- येलो: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, गुना, मंडला, डिंडौरी, उमरिया, कटनी, दमोह, पन्ना (हल्की-मध्यम बारिश, 30-60 किमी/घंटा आंधी)।
नौतपा में बारिश, असामान्य मौसम
नौतपा (25 मई से 2 जून) के दौरान मध्यप्रदेश में आमतौर पर भीषण गर्मी पड़ती है, और तापमान 47-48 डिग्री तक पहुंच जाता है। लेकिन इस बार आंधी-बारिश का दौर जारी है। 25-28 मई तक कई जिलों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई। IMD के अनुसार, इस बार नौतपा में तापमान 44-45 डिग्री से ऊपर नहीं गया, जो पिछले वर्षों से कम है।
2024 की तुलना
- 28 मई 2024: पृथ्वीपुर, दतिया, रीवा, खजुराहो में 48 डिग्री; ग्वालियर, टीकमगढ़, सतना, नौगांव, सिंगरौली में 47 डिग्री से अधिक; 36 शहरों में 40 डिग्री से ऊपर।
- 28 मई 2025: नौगांव में 41.6 डिग्री, खजुराहो में 41.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 41 डिग्री, दमोह में 40.2 डिग्री; अधिकांश शहरों में 40 डिग्री से कम। आंधी-बारिश के कारण गर्मी का असर कम।
- डॉ. सुरेंद्रन ने कहा, "साइक्लोनिक सिस्टम और ट्रफ के कारण नौतपा में गर्मी कम रही। 31 मई तक बारिश का दौर रहेगा, इसके बाद जून में गर्मी बढ़ सकती है।"
MP weather: प्रभावित जिले और संभावित असर
- भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट):
- खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल
- असर: जलभराव, नदी-नालों में उफान, कच्चे मकानों को नुकसान, सड़क यातायात प्रभावित।
- आंधी-बारिश (येलो अलर्ट):
- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग और अन्य 31 जिले।
- असर: पेड़ गिरने, बिजली गुल, फसलों को आंशिक नुकसान, गर्मी से राहत।
- पिछले दिनों का मौसम
- 25-28 मई: इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, आगर-मालवा सहित कई जिलों में आंधी-बारिश। 20 से अधिक जिलों में रात में मौसम बदला।
- 27 मई: देवास में 1 घंटे से अधिक भारी बारिश, निचले इलाकों में जलभराव, घरों में पानी। तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट।
- 26 मई: छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में तेज आंधी; मुरैना, भिंड, सिंगरौली में बारिश।
- मानसून का अनुमान
- IMD ने मध्य प्रदेश में मानसून की 10 जून तक दस्तक का अनुमान जताया है, जो सामान्य तारीख 16 जून से 6 दिन पहले है। केरल में मानसून ने समय से पहले 27 मई को एंट्री ली। इस साल 106% बारिश का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications