MP Weather: एक नहीं बल्कि कई सिस्टम हुए एक्टिव, अब मानसून दिखाएगा दम
MP Weather: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से छुटपुट बारिश का सिलसिला जारी था, तो वहीं अब मध्य प्रदेश में बने एक बेहद खास मानसून के सिस्टम ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश का सिलसिला शुरू कर दिया है, जहां मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले 24 घंटे में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश देखने मिल सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में एक्टिव हुआ यह सिस्टम अगले तीन दिनों तक अपना दम दिखाएगा, जहां तीन दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां मेहरबान होता मानसून प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश करवा रहा है। वहीं मानसून की एक्टिविटी के चलते इंदौर समय आसपास के जिलों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जहां अब लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो चुका है।
मौसम वैज्ञानिकों की ओर से आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल के इंदौर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर झाबुआ, बड़वानी और धार जिले में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
बहुत भारी वर्षा की चेतावनी
मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां लगातार हो रही मानसून की एक्टिविटी के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। वहीं अब मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर और खंडवा बड़वानी समेत अलग-अलग हिस्सों में रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है।
मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में जिन जिलों में जोरदार बारिश की संभावना जताई जा रही है, उनमें प्रमुख तौर पर इंदौर, उज्जैन, खंडवा, बड़वानी और खरगोन जिले जारी शामिल है। आने वाले 24 घंटे में मालवा-निमाड़ के इन जिलों में जमकर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़े- MP Weather: बंगाल की खाड़ी में बना मजबूत सिस्टम, इन जिलों में चौंकाएगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications