MP Weather: मध्य प्रदेश में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने दी बड़ी राहत
MP Weather: मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है। दोपहर होते ही जनवासी घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो जाते है। नौतपा के बीच गर्मी की वजह से प्रदेश में कई लोगों की मौत की खबर भी सामने आयी है।
मौसम विभाग ने आज ग्वालियर समेत 18 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम वैज्ञानिक ने राहतभरी जानकारी देते हुए बताया है कि इस भीषण गर्मी के प्रकोप से अब राहत मिलने वाली है और प्रदेश में बारिश शुरू होने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जून की शुरुआत से ही प्रदेश में गर्मी के तेवर कमजोर पड़ जाएंगे। मौसम विभाग ने एक जून को भिंड, दतिया, श्योपुरकलां, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, , डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ दिनों बाद प्रदेश में मानसून की एंट्री होने वाली है।
आज ग्वालियर समेत 18 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, गुना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सतना में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
गुरुवार को सीधी में तापमान 48.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। छतरपुर के बिजावर में 46.6 डिग्री, सिंगरौली में 46.3 डिग्री और शिवपुरी में 46.0 डिग्री सेल्सियस, खजुराहो में 47 डिग्री, निवाड़ी के पृथ्वीपुर में 46.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. नौतपा के बीच गुरुवार को बड़े शहरों के तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है।












Click it and Unblock the Notifications