MP Weather: एमपी में सर्द हवाएं तेज, इंदौर और भोपाल में कड़ाके की ठंड; इन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा
MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 30 नवंबर को भोपाल इंदौर के इलाकों में सुबह के वक्त धुंध पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। कोहरा और शीतलहर की स्थिति भी बन सकती है।

खासकर मालवा-निमाड़ क्षेत्र में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान में और गिरावट आ सकती है।
गुरुवार को मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान मंडला में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नौगांव में 8.6 डिग्री, मलाजखंड में 9.3 डिग्री और रीवा में 9.6 डिग्री टीकमगढ़ में 7.5 डिग्री, सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. भोपाल में 10.2 डिग्री, इंदौर में 13.2 डिग्री, ग्वालियर में 10.9 डिग्री, उज्जैन में 12.2 डिग्री और जबलपुर में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
वहीं इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। भोपाल संभाग के जिले में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई संभाग के बाकी जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया।
बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बन रहे फेंगल तूफान के कारण मध्य प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। तूफान के कारण मालवा क्षेत्र में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि दिसंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड का असर देखने को मिलेगा और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications