MP Vidhansabha Chunav 2023: किसके कंधो पर होगी कमान? बीजेपी की टिकट के लिए दावेदारों में बढ़ रहा सस्पेंस!
एमपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरह बीजेपी में टिकट दावेदारों की लंबी फ़ौज हैं। इसके लिए अभी ताने-बाने बुने जा रहे है। करीबी दिग्गज उनका नाम याद रखे, इसकी हर तरह से कोशिश की जा रही हैं।

MP Vidhansabha Chunav 2023: साल के आखिरी में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की वैतरणी पार करने बीजेपी अपने उम्मीदवारों की कैटेगिरी तैयार करने जुट गई हैं। खबर है कि गुपचुप तरीके से अभी से लिस्टिंग हो रही है। लेकिन सवाल टिकट फाइनल का भी है कि इसकी कमान किन कंधो पर होगी?
बीजेपी के स्थापना दिवस की धूम के बीच एमपी के आगामी विधानसभा चुनाव मैदान में जिताऊ चेहरे कौन होंगे और टिकट वितरण का क्राइटेरिया क्या रहेगा? इस पर चर्चा तेज हो गई है। पहली बार चुनाव लड़ने का सपना संजोए कई नेताओं के अलावा वर्तमान एमएलए मंत्री भी लाइन में हैं।

राजधानी भोपाल से लेकर दिल्ली तक यह बात क्लीयर हो चुकी है, कि इस बार भी पूरा चुनाव सिर्फ और सिर्फ सीएम शिवराज सिंह चौहान के फेस पर ही होगा। जिसमें केंद्र सरकार की नीतियों और पीएम मोदी का नारा शामिल रहेगा। ताकि मिशन 2024 तक बीजेपी के पक्ष में माहौल बरक़रार रहे। बड़ी बात टिकट बंटवारे की है। किस पैटर्न और किन बंगलों से होती हुई लिस्ट फाइनल होगी? पार्टी क्या पहले की तरह के इतिहास को दोहराएगी कि दिग्गज और प्रदेश में दबदबा रखने वाले तय करे? यदि ऐसा नहीं तो फिर फाइनल अथोरिटी कौन होगा?

पार्टी सूत्रों की माने तो इस बार संघ के दरबार से ही फाइनल टिकट की लिस्ट तैयार होगी। यही वजह है कि प्रदेश में संघ से जुड़े सीनियर अधिकारी अभी से अलग-अलग बेल्ट की स्थितियों को भांपने में जुटे है। गोपनीय बैठकों का दौर भी चल रहा हैं। जानकर बताते है कि क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल उसी कड़ी का हिस्सा है। किसी भी काम को व्यवस्थित और कसावट पूर्ण तरीके से काम करने के लिए जाने जाते हैं। कहा जा रहा कि संभाग जिला वार उनके दौरे की तैयार हो रही रिपोर्ट न केवल वजनदार होगी, बल्कि उम्मीदवारों के बायोडाटा पर उनकी मुहर लगी होगी। पूछपरख और टिकट मंथन के हिसाब से सीएम शिवराज की भी भूमिका रहेगी, लेकिन अंतिम फैसला संघ के गलियारे से ही गुजरेगा।
ये भी पढ़े- MP Vidhansabha chunav 2023: डोर टू डोर पहुंचेगे 16 लाख भाजपाई, समर्थन जुटाने शुरू होगा सीजन टू












Click it and Unblock the Notifications