MP Vidhansabha chunav 2023: डोर टू डोर पहुंचेगे 16 लाख भाजपाई, समर्थन जुटाने शुरू होगा सीजन टू
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी के लाखों कार्यकर्ता समर्थन जुटाने घर-घर दस्तक देंगे। इससे पहले प्रदेश भर में विकास यात्रा निकाली गई थी।

MP Vidhansabha chunav 2023: अप्रैल का महीना शुरू हो गया है और पहला हफ्ता गुजरने को हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव तैयारी के लिए बचे 6 -7 महीने में बीजेपी का हर घर में पहुंचने का लक्ष्य हैं।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अपनी अलग रणनीति के सहारे जनता का भरपूर समर्थन जुटाने फिर लोगों के घरों तक पहुंचेगी। पिछले दिनों प्रदेश भर में विकास यात्राएं निकाली गई। जिसमें कई जगहों पर पार्टी को भारी समर्थन मिला। कुछ दिनों के ब्रेक के बाद अब फिर भाजपाई तैयार हैं। प्रदेश में लगभग 16 लाख भाजपाइयों की फ़ौज पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने सीजन- 2 शुरू करेगी। पार्टी मुख्यालय से जारी होने वाली गाइडलाइन के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता डूर टू डोर पहुंचकर जनता का मन टटोलेंगे।

इस बहाने किसी वजह से नाराज रहने वाली जनता को खुश करने की तरकीब भी आजमाई जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का जिस बेल्ट में लोगों को लाभ नहीं पहुंच पाया, उनकी लिस्टिंग भी की जाएगी। यह प्रयास किया जाएगा कि डोर टू डोर सर्वे के जरिए ऐसे वंचित लोगों को सरकारी स्कीम का लाभ दिलवाकर उनकी तकलीफ दूर की जाए। बूथ विस्तारक योजना विस्तार का भी लक्ष्य है। जबलपुर के बीजेपी नगर अध्यक्ष प्रभात साहू का कहना है कि जानकारी के अभाव में कुछ लोग भ्रमित है। उन्हें जागरूक करने का उद्देश्य भी हैं। सभी जगहों पर बीजेपी के पक्ष में ही माहौल है। सीएम शिवराज सिंह के अब तक के कार्यकाल में हुए विकास की बुनियाद पर ही आगामी चुनाव होगा।
पार्टी के 16 लाख कार्यकर्ताओं को ट्रेंड किया जा चुका हैं। संभाग, जिला फिर मंडल-बूथ स्तर तक बैठकों का दौर भी चला। 51 फीसदी से ज्यादा वोट शेयर का टार्गेट हासिल करने हर बीजेपी हर मोर्चे पर सफल होगी। नगर अध्यक्ष साहू ने बताया कि वार्ड स्तर पर शिविर भी लगाए जाएंगे। ताकि आम लोग अपनी समस्याओं को रख सकें। चुनाव से पहले बचे हुए दिनों में ऐसे लोगों को बीजेपी की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास होगा।












Click it and Unblock the Notifications