MP: रेल पटरी पर बैठकर शराब पी रहे थे, इतने में आ गई ट्रेन, तीन युवकों का दर्दनाक अंत
सागर, 2 सितंबर। मप्र के सागर में रेलवे पटरी किनारे शराब पीने वाले तीन लोगों की ट्रेन से कटकर मृत्यु होने का दर्दनाक मामला सामने आया है। घटना रात करीब 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। तीन में से दो की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि एक गंभीर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसके पहले ही उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भोपाल बायपास पर बम्हौरी रेलवे फाटक के पास अंधेरे में तीन व्यक्ति जिनमें बदौना निवासी पप्पू पिता राजकुमार यादव 28 साल एवं संजू घोषी पिता जगमोहन घोषी निवासी जैसीनगर थानाक्षेत्र सहित एक अन्य युवक जिसे बरौदिया मालथौन निवासी पटरी पर बैठकर शराब पीने लगे। उन्हें अंदेशा नहीं था कि उस समय ट्रेन आ जाएगी। शराब पीने की धुन में वे इतने खो गए कि उन्हें सामने से आने वाली ट्रेन का अंदेशा तक नहीं हुआ। तेज रफ्तार ट्रेन संबल एक्सप्रेस जो नरयावली की तरफ से सागर स्टेशन आ रही थी, तीनों उसकी चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से पप्पू और संजू की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे युवक सांस चल रही थी, लेकिन उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
तीनों अलग-अलग इलाकों के रहने वाले, बदन पर कपड़े भी नहीं थे
ड्राईडे पर खुलेआम पटरी किनारे ट्रेन की चपेट में आने से दम तोड़ने वाले तीनों युवकों की मौत कुछ सवाल खड़े कर रही है, जिसका जवाब पुलिस के पास भी नहीं है। तीनों व्यक्ति सागर के अलग-अलग तहसील क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसमें एक और खासबात सामने आई हैं। तीनों व्यक्तियों के शवों पर एक अंडरवियर के अलावा कोई अन्य कपड़ा तक नहीं था। यहां इनके बैठकर शराबखोरी करने का क्या मकसद था, इस बिंदु को लेकर भी पुलिस पड़ताल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications