MP के दतिया में सराफा कारोबारी पर फायरिंग, बाइक सवार 3 युवक लाखों के जेवरात लूटकर फरार

एमपी के दतिया में सराफा कारोबारी पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की और लाखों के जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

police

MP's Datia Loot of lakhs by firing: मध्य प्रदेश के दतिया में दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफा कारोबारी पिता-पुत्र पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमलावर सोने के जेवरात से भरा बैग लूटकर भाग गए। जैसे ही लोगों को घटना का पता चला तो पुलिस को खबर की गई।

घटना गोविंद मसाला फैक्ट्री के बगल में सिंधी गली में होना बताई जा रही है। मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वैभव के सीने में गोली लगी। जिसे गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

sarafa karobari

घटना में घायल पिता मुकेश सोनी इस वारदात में बाल-बाल बचे। उन्हें मामूली चोटे पहुंची हैं। एसडीओपी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि 3 हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना स्थल वाली गली में वह पहले से घात लगाये बैठे थे।

firing

आरोपियों की पतासाजी के लिए अलग टीम गठित की गई है। घटना के बाद आसपास के सभी रूट के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही वह आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

बताया गया कि गंभीर रूप से घायल वैभव सोनी की तिगेलिया क्षेत्र में मुकेश ज्वेलर्स के नाम दुकान है। रोज की तरह रात साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर बाप-बेटे बाइक से घर लौट रहे थे। उनके पास बैग में करीब डेढ़ सौ ग्राम सोने के जेवरात कुछ कैश भी था।

दुकान से बाइक पर बैठकर दोनों निकलकर गोविंद मसाला फैक्ट्री के बगल में सिंधी गली जैसे ही पहुंचे, वहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली वैभव के सीने में लगी। पिता बाइक में पीछे बैठे थे, लिहाजा वह बच गए।

पुलिस अन्य एंगल पर भी मामले की जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि हमलावर जानकार थे, जिन्हें सराफा व्यापारी के आने जाने का रूट मालूम था। तभी रात को मौका देखकर हमलाकर लूटपाट की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+