MP के RTO दफ्तरों में आज लटके हैं ताले, लाइसेंस-परमिट-रजिस्ट्रेशन कार्य ठप, ये है वजह

MP RTO office strick: मध्य प्रदेश के परिवहन कार्यालयों में प्रदेशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर रहा। अपनी कई मांगों को लेकर परिवहन राजपत्रित अधिकारी संघ ने एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया था। चेतावनी दी गई हैं कि यदि मांगों पर जल्द कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

परिवहन दफ्तरों में हड़ताल के कारण लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, परमिट समेत अन्य कार्यों से पहुंचे लोगों को भटकना पड़ा। उनके किसी भी तरह के कोई कार्य नहीं हुए। इससे ज्यादा नुकसान ट्रांसपोर्टर्स को हुआ, रजिस्ट्रेशन रिन्यू या परमिट ने मिलने से उनकी गाडियां खड़ी रही।

mp-rto-office-strick-with-many-demands-license-permit

संगठन के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि संघ की ओर से मांगों को लेकर हमने 3 अगस्त को भी ज्ञापन दिया था, जिस पर मांगों को 15 दिन में पूरा किए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन मांगें आज तक पूरी नहीं हुई हैं। इस सिलसिले में भोपाल में परिवहन मंत्री से भी मुलाकात की गई थी। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा था कि सरकार किसी भी विभाग के प्रति संवेदनशील हैं। जहां कार्यालयों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, तो वहीं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति भी सरकार गंभीर हैं। हर मांग पर गंभीरता से विचार किया जा रहा हैं। जल्द ही कर्मचारियों के हित ठोस फैसला लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+