MP: RTE के तहत प्रवेश के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, जानें न्यू डेट
भोपाल, 03 जुलाई। मध्य प्रदेश के निजी स्कूलों में अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने वाले पेरेंट्स के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा का अधिकार कानून(RTE) के तहत शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा पहली में निशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है। ऐसे में पेरेंट्स 5 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून थी।

जानकारी के मुताबिक आवेदकों का चयन ऑनलाइन लॉटरी से 14 जुलाई को किया जाएगा। वहीं, निकाय निर्वाचन प्रक्रिया में शासकीय सेवकों की ड्यूटी और कई पालकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन के बाद सत्यापन कार्य नहीं कराए जा सकने की स्थिति में छात्रों के हित को देखते हुए समय में भी संशोधन किया गया है।
ऐसे में पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन में सुधार 5 जुलाई तक किया जा सकेगा। 14 जुलाई को लॉटरी में शामिल बच्चों को 23 जुलाई तक प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी पेरेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://rteportal.mp.gov.in/ पर जाएं।
- इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें।
- इसके बाद संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म फीस भरें और सबमिट करें।
- इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।












Click it and Unblock the Notifications