MP को मिलने जा रही बड़ी सड़कों की सौगात, इन जिलों का विकास पकड़ेगा रफ्तार

मध्य प्रदेश में सड़कों का विकास रफ्तार पकड़ेगा, जहां मध्य प्रदेश सरकार लगातार नेशनल हाईवे को व्यवस्थित करने के काम में जुटी हुई है। इतना ही नहीं, मध्य प्रदेश सरकार की ओर से नई सड़कों का निर्माण कार्य किया जाना है, जहां इन सड़कों के निर्माण कार्य से मध्य प्रदेश का विकास रफ्तार पकड़ेगा।

मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार विकास के काम किए जा रहे हैं, जहां लगातार बायपास के साथ-साथ सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। वहीं अब एक बार फिर से राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने के लिए कवायद की जा रही है, यहां महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा।

Indore

इन सड़कों की मिली सौगात

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के पश्चिमी हिस्से में 28.516 किमी लंबाई के एक्सेस कंट्रोल्ड 4-लेन बाईपास के निर्माण के लिए ₹1347.6 करोड़ की स्वीकृति मिली, भोपाल जिले में संदलपुर से नसरुल्लागंज बाईपास तक राष्ट्रीय राजमार्ग-146 बी के 43.200 किमी लंबाई के खंड को 4-लेन का बनाने के लिए ₹1535.66 करोड़ मंजूर, सागर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-146 पर लहदरा गांव जंक्शन से राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बेरखेड़ी गुरु गांव जंक्शन तक ग्रीनफील्ड 4-लेन सागर पश्चिमी बाईपास (लंबाई: 20.193 किमी) के निर्माण के लिए ₹688.31 करोड़ स्वीकृत, विदिशा और सागर जिले में राहतगढ़ से बेरखेड़ी तक राष्ट्रीय राजमार्ग-146 के 10.079 किमी हिस्से को 4-लेन का बनाने के लिए ₹731.36 करोड़ की लागत के साथ स्वीकृति मिली।

संदलपुर से भैंरूदा बायपास तक बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग

राष्ट्रीय राजमार्ग-146बी के संदलपुर से भैंरूदा बायपास तक के 43.200 किलोमीटर लंबे खंड को 1535.66 करोड़ रुपये की लागत से 4 लेन में परिवर्तित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह खंड एक महत्वपूर्ण धमनी मार्ग के रूप में कार्य करता है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग-47, राष्ट्रीय राजमार्ग-46 और राष्ट्रीय राजमार्ग-45 को आपस में जोड़ता है। यह क्षेत्र अत्यधिक भीड़-भाड़ वाला है, जिसे पेव्ड शोल्डर सहित 4 लेन किए जाने से यातायात की समग्र दक्षता में सुधार होगा। मालवाहन और आमजन के लिए यह मार्ग अब और भी सुचारू, सुरक्षित और समय बचाने वाला होगा।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश में सड़कों का विकास रफ्तार पकड़ेगा, जहां मध्य प्रदेश सरकार लगातार नेशनल हाईवे को व्यवस्थित करने के काम में जुटी हुई है। इतना ही नहीं, मध्य प्रदेश सरकार की ओर से नई सड़कों का निर्माण कार्य किया जाना है, जहां इन सड़कों के निर्माण कार्य से मध्य प्रदेश का विकास एक बार फिर से रफ्तार पकड़ेगा।

ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर को मिलेगी ओव्हर ब्रिज की सौगात, इस क्षेत्र का सफर होगा आसान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+