Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नौगांव में पारे ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, पारा -1 डिग्री, बाहर रखे सोफे-कारों पर जम गई बर्फ

बुंदेलखंड का नौगांव ठंड के कारण जमने की कगार पर पहुंच गया। नौगांव में पारा -1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शनिवार-रविवार की रात का तापमान इतिहास में दर्ज हो गया। घरों के बाहर ओस जमकर बर्फ बन गई थी।

नौगांव में ठंड के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, पारा -1 डिग्री पहुंचा

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में खतरनाक ठंड का दौर चल रहा हैं। बुंदेलखंड के नौगांव में ठंड ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। शनिवार-रविवार की रात न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया। मौसम केंद्र से जारी रिपोर्ट के अनुसार पारा -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां कड़ाके की ठंड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सुबह घरों के बाहर खुले में रखीं कारों, आगंन में रखे सोफे बर्फ की परत जमी मिली थी। लोगों को गर्म कपड़ों के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल रही है। दिन में भी शहर में आवागमन काफी कम नजर आ रहा है।

नौगांव में ठंड के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, पारा -1 डिग्री पहुंचा

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मप्र में मैदानी इलाकों में छतरपुर जिले के नौगांव में तापमान -1 डिग्री सेल्सियस किया गया है। प्रदेश के इतिहास में मैदानी इलाकों में यह पहली दफा किसी शहर में पारा माइनस में गया है। इसके पहले रिकॉर्ड में इतने कम तापमान का कभी कोई जिक्र नहीं है। पारा माइनस में जाने के बाद सुबह-सुबह जब लोग उठे तो पेड़-पौधों की पत्तियों, खेतों में ओस जमकर कांच की परत जैसी चमक रही थी। इलाके में फसलों में पाला लगने की आशंका बढ़ गई है। दूसरी और एक घर के बाहर खुले आसमान के नीचे सोफा सेट रखा हुआ था, जिस पर बर्फ की परत जमी मिली तो बाहर सड़कों पर खड़ी गाड़ियों की छत पर भी बर्फ जम गई थी।

नौगांव में ठंड के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, पारा -1 डिग्री पहुंचा

बीते तीन दिन से पारा जीरो डिग्री पर बना था
बुंदेलखंड में हमेशा से छतरपुर जिले का नौगांव प्रदेश में सबसे ठंडा मैदानी इलाका माना जाता है। साल में ठंड के सीजन में तो यह एक से दो दफा देश के सबसे ठंडे मैदानी शहरों में टॉप पर रहता है। शुक्रवार और शनिवार को यहां का पारा जीरो पर बना हुआ था। जिसमें बीती रात एक से डेढ़ डिग्री पर लुढ़ककर माइनस वन डिग्री पर पहुंच गया।

Recommended Video

    छतरपुर: नौगांव बना कश्मीर, वाहनों और सोफ़ा पर जमी बर्फ की परतें, -1 डिग्री पारा दर्ज

    मौसम विज्ञानी भी हैरान कारण तलाशने में जुटे हैं
    प्रदेश पहली दफा किसी मैदानी इलाके का तापमान माइनस में पहुंचा है। नौगांव बीते कुछ दिनों से सबसे ठंडा इलाका क्यों है, ठंड का केंद्र बिंदु यह शहर क्यों बना हुआ है। रविवार को जैसे ही पारा माइनस में दर्ज किया गया तो नौगांव, सागर, भोपाल से लेकर नागपुर मौसम विज्ञान विभाग के कान खड़े हो गए। चूंकी ठंड में यह अब तक का रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान है, इस कारण भोपाल और नागपुर मौसम विज्ञान केंद्र इसके कारणों का पता लगाने में जुटे हुए थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+