MP: गरज-चमक के साथ इन जिलों में बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

MP rain alert today imd notice bhopal ujjain jabalpur indore rewa and other districts

भोपाल, 26 जून। दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पोरबंदर, बड़ौदा, शिवपुरी, रीवा, चुर्क से होकर गुजर रही है। यही वजह है कि पिछले घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कई स्थानों पर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर व रीवा, उज्जैन एवं इंदौर संभागों के कई जगह पर बारिश हुई। इस दौरान इन जिलों में तापमान भी शुष्क रहा।

rain mp

वहीं, मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानि कि 26 जून को भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को रीवा, शहडोल, सिवनी, मंडला, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, बैतूल, बड़वानी, खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर, पन्ना जिलों में जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

वहीं, प्रदेश में 27 जून को एक नया सिस्टम बनने जा रहा है, इसके बाद 27 जून से प्रदेश में फिर झमाझम बारिश शुरू होने के आसार है। इस दौरान राजधानी भोपाल में 20 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत रफ्तार से हवा चलेगी।

27 तक इसलिए एक्टिव होगा मौसम मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके असर से प्रदेशभर में 27 जून के बाद भारी बारिश हो सकती है। जून के अंत यानी 28 के बाद लगातार बारिश के संकेत है। इंदौर में जुलाई व अगस्त माह में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। जबकि 27 जून तक मानसून ग्वालियर में दस्तक दे सकता है।

शनिवार को इन जिलों में रहा अधिक तापमान
शनिवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राजगढ़ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री, इंदौर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री, जबलपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+