Expressway: 20 सितंबर से शुरू होगा मध्य प्रदेश में ये खूबसूरत एक्सप्रेसवे का हिस्सा, 2-व्हीलर को नो एंट्री
Delhi Mumbai MP Expressway News: नई दिल्ली मुंबई-8 लेन एक्सप्रेस-वे के एमपी के हिस्से में वाहनों का आवागमन 20 सितंबर से अधिकृत रूप से शुरू हो जाएगा। मध्य प्रदेश के रतलाम, मंदसौर व झाबुआ जिले से गुजरने वाले एक्सप्रेस वे पर पहले दिन से ही टोल टैक्स लगेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के एक्सप्रेस-वे NI-4 की दिल्ली से मुंबई तक की कुल दूरी 1380 किलोमीटर है। इसमें मध्य प्रदेश के 244.5 किलोमीटर के हिस्से में रतलाम जिले में 90km झाबुआ जिले में करीब 50km मंदसौर में 102 किलोमीटर लंबा हिस्सा है।
इस खूबसूरत और शानदार एक्सप्रेस-वे से मुंबई से दिल्ली के सफर में 12 से 13 घंटे लगेंगे। अभी इस सफर में करीब 22 घंटे का समय लगता है। खास बात यह की रतलाम से मुंबई या दिल्ली के लिए समान रूप से 6 से 7 घंटे का समय लगेगा 120 किलोमीटर की स्पीड से वहां इस एक्सप्रेस-वे पर चलेंगे और टू व्हीलर को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इससे ज्यादा की स्पीड पर चालान कटेगा। स्पीड पर नियंत्रण के लिए पूरे मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

एक्सप्रेसवे के मध्य प्रदेश के हिस्से का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की संभावना थी। जिसके चलते जुलाई माह से NHAI अधिकारी तैयारी कर रहे थे, लेकिन आप बगैर किसी आयोजन के आवागमन चालू कर दिया जाएगा।
इस तरह लिया जाएगा टोल टैक्स
एक्सप्रेसवे पर टोल दर, लागत पर आधारित होगी। जिसखंड में ज्यादा होंगे पॉल पुलियाएं व इंटरचेंज ज्यादा होंगे। वहां टोल ज्यादा लगेगा। दौसा वाले हिस्से के मान से कार वा हल्के वाहनों के लिए टोल दर 2.20 से 2.25 प्रति किलोमीटर तक हो सकती है। बड़े यात्री वाहन ट्रक के लिए, यह दर 7 से 7.35 तक होने की संभावना है। विभाग के स्तर पर दरों की जानकारी भी सार्वजनिक सूचना के जरिए दी जाएगी।

सबसे ज्यादा फायदा रतलाम को
एक्सप्रेस पेपर दिल्ली व मुंबई के मध्य रतलाम के होने से इसका सर्वाधिक लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि रतलाम से धामनोद के पास होकर व जावरा के भुतेड़ा के समीप इंटरचेंज होने से दो स्थानों से वाहनों की एक्सप्रेस पेपर आवाज आई हो सकेगी। इससे बांसवाड़ा, उज्जैन, आगर, इंदौर से आने वाले वाहन भी रतलाम या जावरा होकर ही निकलेंगे। रतलाम में बनने वाले मेगा इंडस्ट्रियल पार्क को भी एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इससे व्यापारिक व आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेगी।

प्रोजेक्ट मैनेजर रविंद्र गुप्ता ने एक्सप्रेसवे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक्सप्रेस वे पर वाहनों की आवाजाही 20 सितंबर से शुरू हो सकेगी। निर्धारित दरों के मन से ही टोल वसूली होगी। अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग दर है।
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज












Click it and Unblock the Notifications