VIDEO : 32 गांवों को वाट्सएप ग्रुप से जोड़कर महिला पुलिस प्रभारी लड़ रहीं कोरोना से जंग

शहडोल। कोरोना संक्रमण को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रही अफवाहों से निपटने के लिए एक महिला पुलिस अफसर ने 32 गांवों को सोशल मीडिया से जोड़कर इससे बचने का एक नायाब तरीका निकाला है। लगभग 10 पुलिसकर्मियों वाली बुढ़ार की केशवाही पुलिस चौकी की अकेली महिला प्रभारी वैष्णवी पांडेय ने वाट्सएप के माध्यम से यह कमाल कर दिया है। पांडेय ने वाट्सऐप पर एक ग्रुप बनाकर उससे सभी गांवों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को जोड़ा रखा है।

शहडोल-अनूपपुर की सीमा पर केशवाही पुलिस चौकी

शहडोल-अनूपपुर की सीमा पर केशवाही पुलिस चौकी

बता दें कि मध्य प्रदेश के शहडोल-अनूपपुर जिले की सीमा को तय करने वाली केशवाही पुलिस चौकी पर ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा है। लॉकडाउन के दौरान इस मार्ग से बड़ी संख्या में मजदूरों का आवागमन होता है, लेकिन अब क्षेत्र की सीमा को सील कर आवागमन करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

 सबको विश्वास में लेकर बनाया ग्रुप

सबको विश्वास में लेकर बनाया ग्रुप

सूचना मिलते ही वह पहुंच जाती हैं। लगभग 10 पुलिसकर्मियों वाली बुढ़ार की केशवाही पुलिस चौकी की महिला प्रभारी वैष्णवी पांडेय अनूठे तरीके से कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही है। वैष्णवी पांडेय ने बताया कि इस ग्रुप को बनाने से पहले सभी लोगों से पहले संपर्क किया। फिर उन्हें जोड़ा और सबको हिदायत भी दी कि ग्रुप में सिर्फ कोरोना से संबंधित जानकारी ही पोस्ट करना है।

 अफवाह रोकने में कारगर तरीका

अफवाह रोकने में कारगर तरीका

इस ग्रुप में किसी ग्रामीण या मजदूर का अन्य जिला या राज्य से आना, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना, भ्रामक जानकारी या अफवाह इस तरह की जानकारी को गांव के नाम समेत अन्य जानकारियों के साथ तत्काल पोस्ट करने का निर्देश दिया। ताकि उस अफवाह की हकीकत तत्काल पता लगाई जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+