MP: 'PM मोदी के फिट इंडिया के सपने को...', मन की बात के 108वें एपिसोड को सुनकर बोले CM मोहन यादव
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विंध्य कोठी स्थित निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 108वें ऐपिसोड को सुना। नये साल की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मीय संबोधन सभी को उत्साहित और जागरूक करने वाला है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस संबोधन में पीएम मोदी ने कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के बारे में भी चर्चा की। विशेषज्ञों ने अपना ज्ञान एवं अनुभव साझा कर स्वस्थ भारत के संकल्प को नई शक्ति दी है।

उन्होंने कहा कि मैं सभी प्रदेशवासियों से आग्रह करता हूं कि अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और पीएम मोदी के फिट इंडिया के सपने को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव ने अटल बिहारी सुशासन व नीति विश्लेषण संस्थान का किया निरीक्षण












Click it and Unblock the Notifications