मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव ने अटल बिहारी सुशासन व नीति विश्लेषण संस्थान का किया निरीक्षण
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर मुख्य सचिव वीरा राणा, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह एवं संस्थान के एडिशनल सीईओ लोकेश शर्मा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संस्थान के पुस्तकालय, बैठक कक्ष, लेक्चर हॉल और अन्य कक्षों के साथ ही उद्यान परिसर का निरीक्षण किया। सीएम यादव ने संस्थान का निरीक्षण कर संस्थान की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। सीएम मोहन यादव ने सुशासन संस्थान की गतिविधियों पर केंद्रित प्रजेंटेशन भी देखा।
यह भी पढ़ें- भोपाल में शासकीय कैलेंडर का CM मोहन यादव ने किया विमोचन, जानिए क्या हैं विशेषताएं












Click it and Unblock the Notifications