Opinion Poll: शिवराज या कमलनाथ? सिंधिया या सिंह? कौन है CM पद की पहली पसंद ?

Madhya Pradesh Opinion Poll: मध्यप्रदेश में चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, 17 नवंबर को प्रदेश में वोट डाले जाएंगे तो वहीं चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। भाजपा जहां मामा के दम पर ही इस चुनावी दंगल में उतरी है वहीं कांग्रेस ने एक बार फिर से अपने पुराने दिग्गज कमलनाथ पर भरोसा किया है लेकिन सीएम की कुर्सी पर वो ही विराजमान होगा, जिसे कि जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

Madhya Pradesh Opinion Poll

इसी बात का पता लगाने के लिए एबीपी न्यूज़ के लिए सी- वोटर ने एक सर्वे किया और ये जानने की कोशिश की जनता के दिल में कौन है? उसने जनता से प्रश्न किया कि आज अगर मध्य प्रदेश में चुनाव हो तो वो किसे सीएम पद के लिए चुनेगी? इसके लिए उसके सामने पांच विकल्प दिए गए थे, जो कि निम्नलिखित हैं।

  • शिवराज सिंह चौहान
  • कमलनाथ
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • दिग्विजय सिंह
  • अन्य

इस ओपिनियन पोल में जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और इसमें जो रिजल्ट आए वो काफी चौंकाने वाले थे। जनता का उत्तर निम्नलिखित हैं।

  • शिवराज सिंह -43%
  • कमलनाथ - 42%
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया-10%
  • दिग्विजय सिंह -2%
  • अन्य

राज्य की 43 प्रतिशत जनता की पहली पसंद शिवराज सिंह हैं तो वहीं 42 प्रतिशत जनता चाहती है कि कमलनाथ सीएम बने तो वहीं 10 प्रतिशत लोगों की इच्छा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया सीएम की कुर्सी संभालें तो वहीं 2 प्रतिशत लोगों को लगता है कि दिग्विजय सिंह तो एमपी का सीएम बनना चाहिए बाकी तीन प्रतिशत लोग कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं थे। इस पोल के मुताबिक शिवराज सिंह और कमलनाथ के बीच में नेक टू नेक की फाईट है।

खास बात

abp न्यूज़ के लिए सी वोटर के इस ओपिनियन पोल में करीब 90 हजार लोगों ने भाग लिया है। यह सर्वे 1 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच किया गया था। साल 2018 में एमपी में किसी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था।

ये थी स्थिति

  • कांग्रेस-114 सीटें
  • बीजेपी-109 सीटें
  • बसपा-2 सीटें
  • सपा-1 सीट
  • निर्दलीय-4 सीटें

कांग्रेस ने निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाई लेकिन ये सरकार केवल 15 महीने चली और फिर साल 2019 में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की राज्य में वापसी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+