MP निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले वीडी शर्मा का बड़ा दावा, बोले-BJP सभी निगमों में जीतेगी

भोपाल, 02 जुलाई। नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बड़ा दावा किया है। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दो चरणों में भाजपा को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लोग भाजपा के काम को पंसद कर रहे हैं। यही वजह है कि पार्टी 16 के 16 नगर निगम में अपने काम के दम पर बड़ी जीत दर्ज करेगी।

VD Sharma mp BJP President

इस दौरान उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं के जोश की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं, इसके लिए बूथ विजय संकल्प अभियान भी चलाया गया है। यही वजह है कि 16 अध्यक्ष भाजपा के होंगे।

कमलनाथ पर कसा तंज
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ खुद कहते हैं कि उनकों नगर निगम में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं है, महापौर पर उनको ज्यादा इंटरेस्ट नहीं है , सरपंच के बारे में इंटरेस्ट नहीं है। ऐसे में कमलनाथ बताएं उनका इंटरेस्ट किस चुनाव में है। हकीकत यह है कि कमलनाथ का मध्य प्रदेश में लोगों को भ्रमित करने पर, झूठ बोलने पर इंटरेस्ट है।

वीडी शर्मा बोले भाजपा ने यहां बहुत काम किया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश एक संगठनात्मक राज्य है। भाजपा ने यहां इतना काम किया कि किसी तीसरे दल के लिए यहां पर स्थान नहीं है।

उदयपुर की घटना को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उदयपुर की घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता वाले लोगों को कांग्रेस पोषित करती है। आपको बता दें कि बीते दिनों नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की वजह से एक समुदाय विशेष के लोगों ने दुकान में घुसकर दर्जी कन्हैयालाल की हत्या कर दी थी। मामले में दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+