OPINION: चौतरफा आर्थिक विकास,गरीब-किसान कल्याण और युवाओं को रोजगार देने की दिशा में आगे बढ़ता मध्य प्रदेश

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देने के उद्देश्य से लगातार बड़े और महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। वे फरवरी में भोपाल में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS25) की तैयारी के तहत जिला स्तरीय औद्योगिक सम्मेलनों के आयोजन पर जोर दे रहे हैं। इन पहलों का लक्ष्य महिलाओं,युवाओं,किसानों और गरीबों को सशक्त बनाना है।

सिवनी में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के बारे में सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी भेदभाव के संपत्ति के स्वामित्व का अधिकार प्रदान किया है। उन्होंने कहा,'यह केवल भूमि स्वामित्व तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सम्मान और स्वाभिमान के साथ आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।' मुख्यमंत्री की इन बातों से पता चलता है कि राज्य के हर नागरिक के सम्मान और स्वाभिमान को किस तरह से प्राथमिकता दी जा रही है।

mp news

MP News: युवाओं और गरीबों को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयासों में जुटी है एमपी सरकार

राज्य सरकार महिलाओं,युवाओं और गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध रही है। युवा मिशन हो या गरीबी उन्मूलन मिशन, ये योजनाएं युवाओं के लिए रोजगार के नए-नए अवसर तैयार कर रही हैं। इन्हीं के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न श्रेणियों में 2.5 लाख पदों पर भर्ती की योजना बनाई है। गरीबी मिशन के तहत गरीब और कम आय वाले परिवारों को स्थायी आवास उपलब्ध करवाने का लक्ष्य है।

mp news

MP News: कृषि और किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह से समर्पित है मोहन यादव सरकार

मुख्यमंत्री किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए किसान कल्याण योजना के तहत सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दे रहे हैं। उनका कहना है,'सूखे खेतों में पानी पहुंचाने से खेत सोना उगलेगा।' माइक्रो-लिफ्ट सिंचाई योजनाओं के माध्यम से हर खेत तक पानी पहुंचाने की दिशा में काम करने के लिए राज्य सरकार कमर कस चुकी है।

यही वजह है कि राज्य की जो सिंचाई क्षमता 2003-04 में मात्र 7 लाख हेक्टेयर थी,वह अब बढ़कर 48 लाख हेक्टेयर हो चुकी है। अगले पांच वर्षों में इसे 1 करोड़ हेक्टेयर तक बढ़ाने का लक्ष्य है।

mp news

MP News: जनकल्याण के लिए हर मोर्चे पर सजग और समर्पित होकर काम कर रही है मध्य प्रदेश सरकार

मध्य प्रदेश आज लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, अटल पेंशन योजना, किसान सम्मान निधि योजना और संपत्ति स्वामित्व योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से जनकल्याण को बढ़ावा दे रहा है।

mp news

MP News: औद्योगिक विकास की दिशा में व्यापक पहल के साथ आगे बढ़ रही है राज्य सरकार

औद्योगिक विकास के तहत राज्य में सात क्षेत्रीय औद्योगिक सम्मेलन आयोजित किए गए हैं,जिनके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। फरवरी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी के लिए जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। यही वजह है कि मध्य प्रदेश आज प्रदेश के अधिकतर युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य लेकर लगातार उसे प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

mp news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+