MP IAS IPS Transfer: आधी रात को मोहन सरकार ने बदले 47 IAS-IPS अफसर, तबादले की पूरी सूची देखें

MP IAS IPS Transfer: मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 IAS और 21 IPS अधिकारियों का तबादला किया। इस बदलाव में विदिशा सहित 7 जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को इधर-उधर किया गया।

फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्य सुचारू रखना और विभिन्न जिलों में शांति बनाए रखना है। इस फैसले में 7 जिलों के कलेक्टर और 7 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को भी इधर-उधर किया गया है।

47 IAS-IPS officers full list of transfer

7 जिलों के कलेक्टरों का तबादला

इस फेरबदल के तहत मध्य प्रदेश के 7 जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया गया है। इनमें विदिशा, शहडोल, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, राजगढ़ और नीमच जिले शामिल हैं। इन जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है। विशेष रूप से, विदिशा कलेक्टर बुददेश कुमार को बीजा मंडल मंदिर-मस्जिद विवाद के बाद मंत्रालय में भेजा गया है।

इन जिलों में एसपी बदला
वहीं 21 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। जिसमें 7 जिलों के एसपी शामिल हैं।मऊगंज, बालाघाट, रायसेन, मुरैना, अनूपपुर, पांढुर्णा, और मंदसौर जिलों में एसपी का ट्रांसफर किया गया है।

इन अफसरों का तबादला
1992 बैच के अधिकारी डीसी सागर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है, वे फिलहाल शहडोल के पुलिस महानिदेशक हैं‌। वहीं डीसी सागर की जगह 2006 बैच के अनुराग शर्मा को शहडोल का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। पर्यावरण नियोजन एवं सामान्य संगठन के कार्यपालक संचालक के संजीव सिंह को भोपाल संभाग का कमिश्नर बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+