ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भारत ने जापान को भी छोड़ दिया पीछे, सीधी में बोले जेपी नड्डा
MP News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार 12 अप्रैल को मध्य प्रदेश के सीधी पहुंचे। यहां विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भारत ने जापान को भी पीछे छोड़ दिया है। अब सिर्फ अमेरिका और चीन भारत से आगे हैं। नड्डा ने कहा कि आज सारे यूरोप की स्थिति लड़खड़ा रही है।
सीधी में जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि आज अमेरिका, जापान जैसे देशों की आर्थिक स्थिति लड़खड़ा रही है। ऑस्ट्रेलिया की भी आर्थिक स्थिति लड़खड़ा रही है। लेकिन, इंटरनेशनल मॉनेटरी बट (जो आर्थिक दृष्टि से सबसे बड़ा संगठन है) उसको अगर कोई उगता सूरज दिखता है तो वो भारत दिखता है।

इस दौरान नड्डा ने कहा कि हम 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था थे, लेकिन आज भारत दुनिया में 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया। उन्होंने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप राजेश मिश्रा को जीताकर भेजेंगे...तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे और तीरसी बार पीएम बनने के बाद 2027 तक भारत तीसरी आर्थिक शक्ति बन जाएगा।
जेपी नड्डा ने मंच से बोलते हुए कहा कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है और भारत तीसरे नंबर पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अब सिर्फ अमेरिका और चीन ही हम (भारत) से आगे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के अंदर पहले राजनीति होती थी देश को बांटकर।
जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लंबे समय तक भाई को भाई से बांटा। जाति-धर्म के नाम पर बांटा और सबकी वोट ली। लेकिन, मोदी जी ने पिछले 10 सालों में भारत की राजनीति की परिभाषा बदल डाली। अब वोट बैंक की राजनीति नहीं चलेगी, अब लोगों को बहकार या गुमराह करके राजनीति नहीं होगी। अब धर्म-जाति के नाम पर बांटकर राजनीति नहीं होगी। अब राजनीति होगी तो वह विकास की राजनीति होगी।












Click it and Unblock the Notifications