MP News: सीएम मोहन यादव आचार्य विनम्र सागर जी का स्वागत, मध्यप्रदेश वासियों के लिए मांगा आशीर्वाद
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को वीआईपी मार्ग भोपाल में जैन मुनि विनम्र सागर जी के भोपाल आगमन पर उनका स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अन्य जैन मुनियों से भी आशीर्वाद प्राप्त किया।
छिंदवाड़ा प्रवास से लौटते हुए राजकीय विमानतल से मुख्यमंत्री निवास जाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नजर वीआईपी मार्ग से पैदल यात्रा कर जा रहे जैन मुनियों के दल पर पड़ी और उन्होंने वाहनों का काफिला रुकवा कर सभी का स्वागत किया।

आचार्य जी ललितपुर (उत्तर प्रदेश) से जैन मुनियों के दल के साथ पधारे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल आगमन पर जैन मुनि और उनके सहयोगियों का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल चलें हम अभियान 2024 का किया शुभारंभ












Click it and Unblock the Notifications