माइनिंग इंडाबा-2023: गोल्ड-डायमंड खदानों में खनन की नई तकनीक देखने केपटाउन पहुंचे खनिज मंत्री

मप्र के खनिज मंत्री व उनका दल दक्षिण अफ्रीका में सोने और हीरे की खदानों से नई व उन्नत तकनीकों से खनन की विधियों को देखने पहुंचे हैं। वे यहां माइनिंग इंटाबा 2023 में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

माइनिंग इंडाबा-2023: खनन मंत्री, अधिकारी दक्षिण अफ्रीका में सीख रहे मॉर्डन एन्वायर्मेंट तकनीक

(Mining Indaba-2023) दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में आयोजित "माइनिंग इंडाबा-2023" में देशभर के खनिज मंत्री और अधिकारियों का दल गया है। इसमें मप्र के खनिज मंत्री व पन्ना से विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह भी अपने अधिकारियों के के दल के साथ केपटाउन पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने कॉन्फ्रेंस में लगाई गई मप्र की माइनिंग प्रदर्शन व काउंटर का उद्घाटन भी किया है। कॉन्फ्रेंस में देश के केंद्रीय खनन मंत्रालय के राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे भी शामिल हुए हैं।
दक्षिण अफ्रीका

कॉन्फ्रेंस में मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने भारतीय खनन क्षेत्रों में रेवेन्यू को बढ़ाने एवं खनन क्षेत्र में मॉर्डन एवं एनवायरनमेंट फ्रेंडली तकनीक के बारे में अध्ययन किया। यह अनुभव मध्यप्रदेश के खनिज क्षेत्र में काम आने की बात भी कही। उद्धघाटन कार्यक्रम में कॉन्फ्रेंस की थीम के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रदर्शनी के माध्यम से भारतीय खनन क्षेत्र में अवसरों को प्रदर्शित किया जा रहा है। ताकि भविष्य में खनन को सुलभ तरीके से किया जाकर रेवेन्यू को बढ़ाया जा सके।

Recommended Video

    How Diamond Made In Lab | Diamond Making Process | Artifical Diamond | Diamonds | वनइंडिया हिंदी

    पन्ना में हीरा खदानों सहित अन्य खदानों में मदद मिलेगी
    बता दें कि खनिज मंत्री के गृहक्षेत्र पन्ना में ही देश की सबसे बढ़ी हीरा खदानें मौजूद हैं। यहां वृहद स्तर पर हीरा उत्खनन को केंद्र और सुप्रीम कोर्ट से हरीझंडी मिल चुकी है। इसके अलावा मप्र में कोयला और खनिज के भंडार हैं। सरकार द्वारा केपटाउन में सीखी गई नई तकनीकों का फायदा प्रदेश के खनिज उत्खनन व हीरा उत्खनन को मिल सकेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+