बंजारा बस्ती कोकता में बनेगा सामुदायिक भवन, राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कहा
MP News: राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर कोकता के पास बंजारा बस्ती पहुंची। यहां वो (कृष्णा गौर) सड़क और नाली निर्माण के भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोकता के पास बंजारा वस्ती में सामुदायिक भवन बनेगा। बता दें कि यह घोषणा बंजारा बस्ती के रहवासियों की मांग पर की।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने गोविन्दपुरा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में सड़क निर्माण के भूमि-पूजन के अवसर पर ठेकेदार को सड़क के दोनों ओर नाली बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सड़क से बरसात का पानी रहवासियों के घरों में नहीं जाए, इसके लिए सड़क से बरसात के पानी की निकासी के लिए नाली बनाए।
राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र के तीन वार्डों में 75 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। इसमें कोकता में दौलतपुरा, बंजारा बस्ती रामदेवपुरा, और आनंद नगर मार्केट में 25 लाख रुपए, चांदमारी झुग्गी बस्ती, न्यू शिव नगर वार्ड-63 में 20 लाख रुपए, तथा सोनागिरी, ए-सेक्टर एवं आजाद नगर में 30 लाख रुपए लागत के निर्माण कार्य शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications