MP मंत्री कृष्णा गौर ने किया छात्रावासों का निरीक्षण, कहा- जिम-ईलाइब्ररी के साथ मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
MP News: स्वतंत्र प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने शुक्रवार को ग्वालियर में बालक एवं बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में छात्र - छात्राओं को बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है।
छात्रों को छात्रावास में बेहतर सुविधायें मिलें, इसके लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। अपने निरीक्षण के दौरान मंत्री कृष्णा गौर ने छात्रावास में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से विस्तार से चर्चा भी की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रावास में छात्रों को बेहतर सुविधायें मिलें।

इसके साथ ही छात्रावास में साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य भी तत्परता से कराया जाए, इससे छात्रों को अध्ययन के लिए बेहतर माहौल मिल सके। मंत्री ने छात्र-छात्राओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भी मंशा है कि छात्रों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध हों।
उन्होंने बताया कि शासन ने निर्णय लिया है कि पिछड़ा वर्ग के सभी छात्रावासों में छात्र-छात्राओं के लिये कैन्टीन (भोजन कक्ष), ई-लाइब्रेरी, जिम, छात्रावास की छत पर सोलर पैनल के साथ ही सभी छात्रावासों में वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई जावेगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि हमारे छात्रावासों में आने वाली पीढ़ी तैयार हो रही है।
छात्रावासों के छात्र-छात्राओं को अच्छी सविधा उपलब्ध होंगीं तो वे मन लगाकर पढ़ेंगे और प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि शारदा विहार स्थित कन्या छात्रावास में 41 छात्राएँ निवास कर रही हैं। इसी प्रकार बालक छात्रावास में लगभग 100 बालक निवास कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications