अनूपपुर चिकित्सालय का राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

MP News: कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल रविवार को अनूपपुर पहुंचे। यहां उन्होंने अनूपपुर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने चिकित्सा सुविधाओं और सेवाओं का पूरा लाभ लोगों को दिलाने के लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए।

दिलीप जायसवाल ने जिला चिकित्सालय में अनूपपुर जिले की तीन चिकित्सक बेटियों डॉ उन्नति सिंह बघेल एमएस जनरल सर्जन, डॉ अंजली सिंह राठौड़-बीडीएस और डॉ प्रीति साहू-बीडीएस द्वारा दी जा रही। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा सेवाओं की सराहाना की।

MP Minister Dilip Jaiswal

उन्होने कहा कि चिकित्सक बेटियां पूरी प्रतिभा के साथ लोगों को सेवा कर रही हैं। इन बेटियों ने जिले का गौरव बढ़ाया है। हाल ही में राज्य सरकार ने चिकित्सक बेटियों को उनकी सेवाओं के लिये प्रोत्साहित किया था।

राज्य मंत्री जायसवाल ने बेटियों की उल्लेखनीय उपलब्धि व कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+