MP आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की लेट-लतीफी जारी, बड़ी संख्या में छात्र नहीं दे पाएंगे NEET PG

MP Medical University students tension increased due to delay of result may not give neet pg exam

भोपाल, 30 जून। मप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की देरी के चलते प्रदेश के करीब 1500 छात्र नीट पीजी 2023 की परीक्षा नहीं दे पाएंगे। क्योंकि नीट पीजी की परीक्षा में बैठने के लिए 31 मार्च 2023 के पहले इंटर्नशिप पूरी करनी होती है। लेकिन विवि की लेट लतीफी की वजह से अभी तक इन छात्रों की इंटर्नशिप शुरू भी नहीं हो पाई है। वहीं, अगर इंटर्नशिप अब शुरू भी होती है, तो यह जुलाई से पहले तक पूरी नहीं होगी।

Medical education

वहीं, प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों की बात करें तो उनके द्वारा परीक्षा कराकर रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। साथ ही निजी कॉलेजों से पढ़ने वाले बच्चों की इंटर्नशिप भी शुरू हो गई है। हालांकि, कुछ निजी मेडिकल कॉलेज भी ऐसे हैं, जहां 2017 बैच की इंटर्नशिप अभी तक शुरू नहीं हुई है। आपको बता दें कि पिछले साल भी 31 मार्च के पहले इंटर्नशिप पूरी नहीं हो पाने की वजह से बिहार, झारखंड, केरल, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के करीब सात हजार छात्र नीट पीजी में नहीं बैठ पाए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि इस वर्ष भी NBE छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं देगा।

इस वजह से हो रही है देरी
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते तीसरे साल की परीक्षा में देरी हुई थी। वहीं, अंतिम वर्ष यानि कि चौथे वर्ष की जिस परीक्षा को जनवरी-फरवरी में हो जानी थी, उसे मई में कराया गया है। साथ ही जून बीत जाने के बाद भी विवि की तरफ से अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि आयुर्विज्ञान विवि की तरफ से रिजल्ट अभी भी जारी करने में 10 से 15 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में जिन छात्रों ने नीट पीजी के लिए आवेदन किया है, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वे क्या करें?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बारे में विवि प्रशासन का कहना है कि नया साफ्टवेयर होने की वजह से एंट्री में दिक्कत आ रही है। ऐसे में रिजल्ट 10 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा। वहीं, छात्रों का कहना है कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार को मिलकर इस मुद्दे पर बात करना चाहिए। साथ ही नीट पीजी एग्जाम अगस्त में कराना चाहिए, ताकि छात्र इंटर्नशिप पूरा करके परीक्षा दे सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+