MP में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट, कौन बनेगा मंत्री?, जानिए
MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार जल्द मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है, ऐसी संभावना मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में सियासत की जानकार जता रहे हैं। माना जा रहा है कि, जल्द मोहन यादव सरकार मंत्रिमंडल में कुछ नए सदस्यों को शामिल किया जा सकता है।
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार बीते कुछ समय से अपने मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी कर रही थी, लेकिन अलग-अलग कारणों के चलते मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो सका था। वहीं अब लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मोहन यादव सरकार एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की ओर देख रही है।

सियासत के जानकारों की माने तो फिलहाल मंत्रिमंडल में ज्यादा विधायकों को शामिल नहीं किया जाएगा, जिसमें प्रमुख तौर पर कांग्रेस से BJP में आए रामनिवास रावत को फिलहाल मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। रावत पिछले दिनों ही कांग्रेस छोड़ BJP में आए हैं, जिसके फल स्वरूप उन्हें मोहन यादव सरकार में शामिल किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त एक नाम छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे कमलेश शाह का भी है, जो इन दिनों उपचुनाव में व्यस्त हैं। शाह भी पिछले दिनों ही कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए थे।
जानकारी के मुताबिक मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में फिलहाल 1 से 2 मंत्री शपथ ले सकते हैं, जिनमें कांग्रेस से BJP में आए कुछ विधायक शामिल हैं। रामनिवास रावत का नाम कैबिनेट मंत्री के लिए लगभग तय माना जा रहा है, तो वहीं बाकी नाम पर फिलहाल चर्चा का दौर जारी है। संभावना जताई जा रही है कि, सोमवार को मोहन यादव सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है, जिसमें कई सारे नए चेहरे को मौका दिया जा सकता है, और हाल फिलहाल देखना होगा कि, मोहन यादव सरकार आखिर कब तक अपने मंत्रिमंडल सरकार विस्तार करती है।
ये भी पढ़े- PM MODI ने कैलाश विजयवर्गीय को लिखा पत्र, वृक्षारोपण अभियान के लिए लिखी 'मन की बात'












Click it and Unblock the Notifications