Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Lok Sabha Election 2024: खरगोन में नशे में धुत मिले तीन पीठासीन अधिकारी, कलेक्टर किया निलंबित

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मालवा-निमाड़ की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। खरगोन के जिला कलेक्टर ने शराब पीकर मतदान सामग्री लेने आए तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

जानकारी अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत खरगोन जिले में 13 मई को वोटिंग होगी। इसके लिए पीजी कॉलेज खरगोन से रविवार की सुबह से मतदान सामग्री का वितरण आरंभ किया गया है। मतदान सामग्री वितरण के दौरान 3 शासकीय कर्मचारी शराब का सेवन करके वहां पहुंच गए।

Three presiding officers found drunk in Khargone

जैसे ही मतदान सामग्री दे रहे चुनाव आयोग के अधिकारियों को यह पता चला कि वह शराब पीकर आए हैं। उन्हें मतदान सामग्री ना देते हुए सामग्री प्राप्त करने आने के कारण कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कसरावद विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक शिक्षक अनार सिंह किराड़े और बिहारी जाधव की खरगोन विधानसभा क्षेत्र के मतदान दल में ड्यूटी लगाई गई थी। इसी प्रकार प्राथमिक शिक्षक कमल चौहान की विधानसभा क्षेत्र बड़वाह के काटकूट मैदान केंद्र पर ड्यूटी लगाई गई थी। यह तीनों कर्मचारी शराब पीकर मतदान सामग्री प्राप्त करने पहुंचे थे। इन तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

खरगोन के एसडीएम भास्कर गाचले के जानकारी अनुसार दो अन्य कर्मचारियों पर शराब पिए होने की शंका होने पर उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अनाउंस कराया गया है कि जो भी निर्वाचन कार्य के दौरान शराब का सेवन किया हुआ पाया जाएगा। उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+